अजमेर

Pushkar Fair: यह कबड्डी इंडियन लीग से भी पॉप्यूलर, भिड़ते हैं इसमें पर्यटक

देशी और विदेशी पर्यटकों के बीच कबड्डी। इसको देखने के लिए लोगों में जबरदस्त जोश दिख रहा है।
2 min read
• •
Updated: 6 Nov 2019, 3:39 PM IST
kabaddi
kabaddi

अजमेर. पुष्कर मेले (pushkar mela) के नजारे किसी को भी आकर्षित करने के लिए काफी हैं। यहां मेला मैदान में प्रतियोगिताओं (competition) का दौर जारी है। बालू रेत में कई स्पर्धाएं सैलानियों (tourist) और आम लोगों (pilgrims) को आकर्षित कर रही हैं। इनमें सबसे खास है देशी (local tourist)और विदेशी पर्यटकों (foreign tourist) के बीच कबड्डी। इसको देखने के लिए लोगों में जबरदस्त जोश दिख रहा है।

पुष्कर मेले (pushkar fair)में कई स्पर्धाएं हो रही हैं। इनमें देशी और विदेशी पर्यटकों के बीच कबड्डी (kabbadi) मैच भी खास है। दोनों टीम के बीच ठेठ राजस्थानी (rajasthani tradition) तरीके से कबड्डी मैच होता है।

इसमें एक तरफ देशी तो दूसरी तरफ विदेशी सैलानी (tourist) होते हैं। दोनों के बीच एकदूसरे को पछाडऩे की होड़ लगती है। यह मैच देखने के लिए दूर-दूर से लोग मेला मैदान (mela ground) में जुटे हैं। किसी इंडियन कबड्डी लीग से यह प्रतियोगिता कम नहीं होती है।

धार्मिक स्नान 7 से
कार्तिक एकादशी (kartik ekadashi) का स्नान 7 नवंबर से शुरू होगा। इसमें दूर-दूर दराज से आए श्रद्धालु शामिल होंगे। तडक़े 4 बजे श्रद्धालु पुष्कर सरोवर (pushkar sarovar) में स्नान शुरू कर देंगे। कार्तिक एकादशी से पूर्णिमा तक स्नान का दौर चलेगा।

पंच दिवसीय स्नान (panch snan) की पौराणिक महत्ता भी है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान सभी देवी-देवताओं (god and godesses) का तीर्थराज पुष्कर में निवास रहता है। इस दौरान स्नान और पूजा अर्चना करने से सुख-समृद्धि और खुशहाली रहती है।

Published on: