30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुष्कर सरोवर की आस्था पर ‘आघात’

सीवरेज का सडक़ पर बह रहा पानी,कई जगह चैम्बर भी खुले      
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 5 Nov 2019, 5:01 AM IST

पुष्कर सरोवर की आस्था पर ‘आघात’

पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट से महाप्रभु जी बैठक तक के मुख्य परिक्रमा मार्ग पर सीवरेज के गंदे पानी का दरिया।

पुष्कर (अजमेर). तीर्थनगरी पुष्कर में सरोवर के ब्रह्मा घाट से पूरे परिक्रमा मार्ग पर पिछले एक सप्ताह से सडक़ पर सीवरेज का पानी बह रहा है। इससे दुर्गंध के मारे लोग परेशान हैं। राहगीरों समेत श्रद्धालुओं की इस समस्या के प्रति प्रशासन गंभीर नहीं है। हालात यह है कि सीवरेज के बहते पानी से निकलकर श्रद्धालु पुष्कर सरोवर के घाट तक स्नान के लिए जा रहे हैं। इसके अलावा आवासीय कॉलोनियों में भी पानी भराव की समस्या है। वैसे जिला कलक्टर विश्वमोहन शर्मा ने सोमवार को पालिका प्रशासन को समस्या समाधान करने के सख्त निर्देश दे दिए हैं।

पुष्कर सरोवर के ब्रह्म घाट से लेकर महाप्रभु बैठक तक के मुख्य परिक्रमा मार्ग पर सीवरेज का पानी बह रहा है। सीवरेज लाइन के कई जगह चैम्बर भी खुले हुए हैं। इसके चलते दुर्गंध और भी बढ़ गई है। लोग नाक पर रुमाल लगाकर निकलने को मजबूर हैं। सोमवार को कोटा घाट पर सीवरेज का पानी एकत्र होने से संतों के भंडारे के लिए रखी खाद्य सामग्री खराब हो गई। इससे श्रद्धालुओं व पुरोहितों में रोष व्याप्त है।