अजमेर

Pushkar Mela 2023: अंतर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले में 8 करोड़ 15 लाख का पशु कारोबार, लाखों में बिकी घोड़ी

Pushkar Mela 2023: पुष्कर के मेला मैदान में पशुओं की रवानगी के साथ-साथ पशुपालकों के बीच 8 करोड 15 लाख 91 हजार 910 रुपए का क्रय-विक्रय हुआ। अश्ववंश में घोड़ी अधिकतम 5 लाख 11 हजार रुपए में बिकी।
less than 1 minute read
Nov 24, 2023
PUSHKAR MELA

Pushkar Mela 2023: पुष्कर के मेला मैदान में पशुओं की रवानगी के साथ-साथ पशुपालकों के बीच 8 करोड 15 लाख 91 हजार 910 रुपए का क्रय-विक्रय हुआ। अश्ववंश में घोड़ी अधिकतम 5 लाख 11 हजार रुपए में बिकी। मेला अधिकारी डॉ. नवीन परिहार ने बताया कि मेले में गोवंश के 102, भैंसवंश के 32, ऊष्ट्रवंश के 369, अश्ववंश के 3082, भेड़वंश में 162 सहित कुल 7017 पशुओं की आवक रही।

सफेद चिटठी के अनुसार 334 ऊंट पालकों के बीच ऊंटों का क्रय-विक्रय के लिए 88 लाख 10 हजार 650 रुपए तथा अश्व पालकों के बीच 761 अश्ववंश का 7 करोड़ 27 लाख 81 हजार 260 का क्रय-विक्रय हुआ। कुल क्रय-विक्रय 8 करोड 15 लाख 91 हजार 910 रुपए का हुआ। रवन्ना से विभाग को 10 हजार 818 रुपए की आय हुई। अधिकतम 51 हजार रुपए में ऊंट बिका। अश्ववंश में 5 लाख 11 हजार रुपए की अधिकतम बोली में घोड़ी बिकी।

रंग-बिरंगी पोशाक में सजा ऊंट
गुरुवार को मेला स्टेडियम में राजस्थानी रंग-बिरंगी कांच युक्त लटकती झालर से सजे ऊंटों ने धोरों की शान में चार चांद लगा दिए। एक-एक करके आस-पास के 6 पशुपालक अपने ऊंटों को रंग- बिरंगी सजावट कर लाए तथा आयोजन स्थल पर दर्शकों के सामने प्रदर्शन किया। इनमें नाला क्षेत्र के रमेश की ऊंट. की सजावट आकर्षक रही।

Updated on:
24 Nov 2023 08:32 am
Published on:
24 Nov 2023 08:32 am