
Pushkar Mela 2026 : अजमेर. आदिकाल से तीर्थराज पुष्कर की महत्ता कायम है। यहां देश-दुनिया से धर्मावलंबी स्नान-ध्यान, मंदिरों में दर्शन और परिक्रमा करने पहुंचते हैं। खासतौर पर कार्तिक माह में दान-पुण्य और सरोवर की पूजा-अर्चना शामिल होते हैं। इस बार भी कार्तिक माह में श्रद्धालुओं की आवाजाही से समूचा पुष्कर क्षेत्र आबाद है। 8 दिवसीय पुष्कर पशु एवं धार्मिक मेले का कार्तिक मास की गोपाष्टमी पर मंगलवार सुबह विधिवत आगाज हुआ। यह मेला 24 नवंबर तक चलेगा। पुष्कर मेले को लेकर हर साल देशी और विदेशी पर्यटकों में खासा उत्साह रहता है। इस बार भी बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक यहां पहुंचे हैं।
पुष्कर राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित है। अजमेर से पुष्कर की दूरी करीब 15 किमी है। पुष्कर, राजस्थान के अन्य हिस्सों से हवाई, रेल, सड़क मार्ग से जुड़ा है। साथ ही आस-पास के परिवहन केंद्रों के माध्यम से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है।
हवाई मार्ग
पुष्कर के लिए किशनगढ़ सबसे नज़दीकी हवाई अड्डों में से एक है, जबकि जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अधिक उड़ानें उपलब्ध हैं। हवाई अड्डे से आप टैक्सी या बस के जरिए पुष्कर जा सकते हैं।
रेल मार्ग
पुष्कर पहुंचने के लिए अजमेर जंक्शन सबसे सुविधाजनक प्रमुख रेलवे स्टेशन है। अजमेर रेलवे स्टेशन से टैक्सी, ऑटो-रिक्शा या बस से आगे की यात्रा कर सकते हैं। अगर मेले का आनन्द उठाना है तो ट्रेन टिकट पहले से बुक करा लें।
सड़क मार्ग
पुष्कर अजमेर, जयपुर और राजस्थान के अन्य स्थानों से सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है। निजी कार, टैक्सी या बस से भी यात्रा कर सकते हैं। वाहन चलाते समय यातायात के लिए अतिरिक्त समय रखें और पार्किंग व्यवस्था की जांच अवश्य कर लें।
दिल्ली - 420 किलोमीटर
जयपुर - 145 किलोमीटर
जोधपुर - 188 किलोमीटर
उदयपुर - 285 किलोमीटर
अजमेर - 15 किलोमीटर
अजमेर, पुष्कर मेले में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए मंगलवार 17 नवम्बर से अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन शुरू किया गया है। रोडवेज प्रबंधन ने पुष्कर मेले के लिए 50 अतिरिक्त बसें चलाने का प्रस्ताव मुख्यालय भेजा था। यात्री भार को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। एकादशी पर पुष्कर में यात्रियों की संख्या बढ़ने से बसें भी बढ़ाई जाएंगी। एक बस द्वारा दिन में अजमेर-पुष्कर के बीच 5-7 फेरे लगाए जाएंगे।
17 नवंबर मंगलवार
प्रातः 10 बजे - पूजा, ध्वजारोहण एवं नगाड़ा वादन (मेला मैदान)।
प्रातः 10.30 बजे - मांडणा प्रतियोगिता एवं विद्यालय की छात्राओं द्वारा समूह नृत्य (मेला मैदान)।
प्रातः 11 बजे - 'चक दे राजस्थान' फुटबॉल मैच (स्थानीय बनाम विदेशी प्रतिभागी)।
सायं 6 बजे - दीपदान, रंगोली, महाआरती एवं पुष्कर सरोवर घाट पर अभिषेक (पुष्कर सरोवर घाट)।
सायं 6.30 बजे - वॉइस ऑफ पुष्कर (मेला मैदान)।
सायं 7 बजे - राजस्थान एवं विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां (उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र एवं पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से), मेला मैदान।
18 नवंबर, बुधवार
प्रातः 10 से 11.30 बजे तक - लंगड़ी टांग, सतोलिया मैच एवं गिल्ली-डंडा (स्थानीय बनाम विदेशी प्रतिभागी), मेला मैदान।
प्रातः 11.30 बजे - ऊंट सजावट प्रतियोगिता (मेला मैदान)।
दोपहर 12 बजे - ऊंट नृत्य प्रतियोगिता (मेला मैदान)।
सायं 06.30 बजे - वॉइस ऑफ पुष्कर (मेला मैदान)।
सायं 7 बजे - राजस्थान एवं विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां (मेला मैदान)।
19 नवंबर, गुरुवार
प्रातः 10 बजे - कबड्डी मैच (स्थानीय बनाम विदेशी प्रतिभागी), मेला मैदान।
प्रातः 11.30 बजे - घोड़ा नृत्य प्रतियोगिता (मेला मैदान)।
दोपहर 1 बजे - अंतर पंचायत समिति ग्रामीण खेल प्रतियोगिता (खो-खो, वॉलीबॉल एवं कबड्डी), मेला मैदान।
सायं 7 बजे - लोक कृति उत्सव : विभिन्न राजस्थानी लोक प्रस्तुतियाँ (मेला मैदान)।
20 नवंबर, शुक्रवार
प्रातः 9 बजे - आध्यात्मिक पदयात्रा एवं शोभायात्रा (गुरुद्वारा से मेला मैदान तक)।
दोपहर 1 बजे - अंतर पंचायत समिति ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं (मेला मैदान)।
सायं 4 बजे - फूड एवं क्राफ्ट फेस्टिवल का उद्घाटन (शिल्पग्राम, पुष्कर)।
सायं 5 बजे - गिर प्रदर्शनी का उद्घाटन (गिर प्रदर्शनी मैदान)।
सायं 5.30 बजे – विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन (विकास प्रदर्शनी मैदान)।
सायं 6 बजे -महाआरती (पुष्कर सरोवर घाट)।
सायं 7 बजे -राजस्थानी एवं सांस्कृतिक बैंड की प्रस्तुति– कबीर कैफे (मेला मैदान मंच)।
21 नवंबर, शनिवार
प्रातः 10.30 बजे - विदेशी पर्यटकों के लिए पगड़ी बांधने एवं तिलक प्रतियोगिता (मेला मैदान)।
प्रातः 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक - फूड एवं क्राफ्ट फेस्टिवल (शिल्पग्राम, पुष्कर)।
प्रातः 11 बजे - मूंछ प्रतियोगिता (मेला मैदान)।
दोपहर 12 बजे - अंतर पंचायत समिति ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं फाइनल (मेला मैदान)।
सायं 6 बजे - महाआरती (पुष्कर सरोवर घाट)।
सायं 7 बजे - बेस्ट ऑफ राजस्थान : पद्मश्री कलाकारों अनवर खान, गुलाबो एवं अन्य प्रसिद्ध राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां (मेला मैदान)।
22 नवंबर, रविवार
प्रातः 10.30 बजे - महिलाओं की मटका दौड़ प्रतियोगिता (मेला मैदान)।
प्रातः 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक - फूड एवं क्राफ्ट फेस्टिवल (शिल्पग्राम, पुष्कर)।
प्रातः 11 बजे - महिलाओं की म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता (मेला मैदान)।
सायं 6 बजे - महाआरती (पुष्कर सरोवर घाट)।
सायं 7 बजे - लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं बॉलीवुड नाइट, प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक अमित मिश्रा की प्रस्तुति (मेला मैदान मंच)।
23 नवंबर, सोमवार
प्रातः 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक - फूड एवं क्राफ्ट फेस्टिवल (शिल्पग्राम, पुष्कर)।
प्रातः 11 बजे - फिल्म लगान शैली क्रिकेट मैच (मेला मैदान)।
सायं 6 बजे - पुष्कर महाआरती (पुष्कर सरोवर घाट)।
सायं 7 बजे - लोक कलाकार की सांस्कृतिक प्रस्तुति व बॉलीवुड गायक स्वरूप खान (मेला मैदान मंच)।
24 नवंबर, मंगलवार
प्रातः 10.30 बजे - समापन समारोह, मेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह (समूह नृत्य, कला जत्था यात्रा, मटका दौड़, रस्साकशी आदि), मेला मैदान।
सायं 6 बजे - पुष्कर महाआरती (पुष्कर सरोवर घाट)।