अजमेर

दीपावली पर रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेन

पूजा महोत्सव एवं दीपावली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात रहेगा दबाव

2 min read
Oct 16, 2019

अजमेर. पूजा महोत्सव एवं दीपावली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए रेलवे दो स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह अहमदाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अहमदाबाद के बीच चलेगी।

गाडी संख्या 82941 ए अहमदाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट सुविधा स्पेशल अहमदाबाद से 25 अक्टूबर और 1 नवंबर (02 ट्रिप) शुक्रवार को 4.10 बजे रवाना होकर शनिवार को 6.50 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। इस गाड़ी का अजमेर मंडल के आबूरोड पर ठहराव शुक्रवार को 7.10 बजे आगमन तथा 7.20 बजे प्रस्थान होगा। अजमेर स्टेशन पर ठहराव शुक्रवार को 11.40 बजे आगमन तथा 11.45 बजे प्रस्थान होगा।

इसी प्रकार गाडी संख्या 09414 दिल्ली सराय रोहिल्ला-अहमदाबाद सुपरफास्ट हमसफर स्पेशल दिल्ली सराय रोहिल्ला से 26 अक्टूबर और 2 नवंबर को (दो ट्रिप) शनिवार को 3.50 बजे रवाना होकर रविवार को 7 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इस गाड़ी का अजमेर मंडल के आबू रोड पर ठहराव रविवार को 3.27 बजे आगमन तथा 3.37 बजे प्रस्थान होगा। अजमेर स्टेशन पर ठहराव शनिवार को 11.00 बजे आगमन तथा 11.05 बजे प्रस्थान होगा। गाड़ी पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर और गुडगांव पर ठहराव करेगी। रेलसेवा में 15 थर्ड एसी, 01 पेन्ट्रीकार एवं 2 पावरकार सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

गाडी संख्या 09413 अहमदाबाद-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट हमसफर स्पेशल अहमदाबाद से 18 अक्टूबर, 10, 15, 22 और 29 नवंबर, को 4.10 बजे रवाना होकर शनिवार को 6.50 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। आबूरोड पर ठहराव शुक्रवार को 7.10 बजे आगमन तथा 7.20 बजे प्रस्थान होगा। अजमेर स्टेशन पर ठहराव शुक्रवार को 11.40 बजे आगमन तथा 11.45 बजे प्रस्थान होगा।

इसी प्रकार गाडी संख्या 09414 ए दिल्ली सराय रोहिल्ला-अहमदाबाद सुपरफास्ट हमसफर स्पेशल दिल्ली सराय रोहिल्ला से 19 अक्टूबर, 9, 16, 23 और 30 नवंबर को 3.50 बजे रवाना होकर रविवार को 7 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। आबूरोड पर ठहराव रविवार को 3.27 बजे आगमन तथा 3.37 बजे प्रस्थान होगा। अजमेर स्टेशन पर ठहराव शनिवार को 11.00 बजे आगमन तथा 11.05 बजे प्रस्थान होगा। पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर और गुडगांव पर ठहराव होगा। इसमें 15 थर्ड एसी,1 पेन्ट्रीकार एवं 2 पावरकार सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

Published on:
16 Oct 2019 12:08 pm
Also Read
View All