अजमेर

Himachal Floods: मनाली घूमने गए राजस्थान के 7 युवक बाढ़ में बहे, 4 के शव मिले, 3 अभी तक लापता

Himachal Floods: अजमेर के ब्यावर की जनता के लिए दुखद समाचार। अजमेर के ब्यावर से मनाली घूमने गए 7 युवक बाढ़ के पानी में बह गए। जिनमें 4 के शव मिले। और तीन का अभी तक लापता हैं। इस घटना के बाद ब्यावर प्रशासन कुल्लू प्रशासन के संपर्क में है।

2 min read
Himachal Floods

राजस्थान के अजमेर के ब्यावर से 7 जुलाई को कुल्लू-मनाली घूमने गए सात युवक भारी बारिश में हुए भूू-स्खलन व बाढ़ में बह गए। उनमें से चार युवकों के शव मिल गए हैं जबकि तीन अभी तक लापता बताए गए हैं। मनाली से भेजी गई तस्वीरों के आधार पर तीन युवकों की पहचान हो गई है। उनके परिजन कुल्लू के लिए रवाना हो गए। परिजनों के कुल्लू पहुंचने के बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ेगी। अब तक हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों की ओर से जारी किए गए आधार कार्ड के अनुसार माना जा रहा है कि बाढ़ में बहे चार युवकों के शव मिले हैं। अब तक तीन युवकों का कुछ पता नहीं लग सका है। स्थानीय प्रशासन ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाने की बात कहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्यावर निवासी चैत्य सांखला, साहिल तेजी, संदीप सांगेला, अक्षय कुमावत, लालचंद डुलगच, नितेश पंडित व नरेन्द्रसिंह गत 7 जुलाई को सैर-सपाटे के लिए कुल्लू-मनानी रवाना हुए थे। उनके मनाली पहुंचने पर बाढ़ आ गई। आठ जुलाई को साहिल की अपने परिवार वालों से बात हुई थी, उसके बाद उनका सम्पर्क टूट गया। युवकों से सम्पर्क नहीं होने पर यहां पर परिजन की चिंता बढ गई। परिजनों ने इस मामले को लेकर शहर थाना पुलिस व प्रशासन से मिला। इसके बाद प्रशासन ने उनके रेस्क्यू कैंप में होने की जानकारी दी।

नीतेश, संदीप व अक्षय का पता नहीं लगा

उसके बाद से परिजन उनके आने का इंतजार कर रहे थे। इस दरमियान ही सूचना मिली कि मनाली में आई बाढ़ में कई सैलानी बह गए है। इनमें ब्यावर से गए सात युवकों के शामिल होने की भी जानकारी मिली। इनमें साहिल तेजी, लालचंद डुलगच, नरेन्द्र सिंह एवं चैत्य सांखला के फोटो सामने आए। जबकि नीतेश पंडित, संदीप सांगेला एवं अक्षय कुमावत का अब तक पता नहीं लग सका है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Politics : इस विधायक ने दी बिजली चोरी की सलाह, दिव्या मदेरणा ने कहा - मजाक भी नहीं समझती है भाजपा

परिजन को परेशानी नहीं हो इसकी व्यवस्था की गई - रोहिताश्व सिंह तोमर

ब्यावर जिला विशेषाधिकारी रोहिताश्व सिंह तोमर ने कहा, कुल्लू से आई तस्वीरों को देखकर परिजन ने पहचान की है। परिजन कुल्लू के लिए रवाना हो गए। कुल्लू प्रशासन के सम्पर्क नम्बर परिजन को उपलब्ध करवा दिए गए हैं। कुल्लू प्रशासन के सम्पर्क में है। परिजन को कुल्लू में परेशानी नहीं हो इसकी पूरी व्यवस्था की गई है।

तीन युवकों के शव की पहचान हुई - मृदुल सिंह

ब्यावर उपखंड अधिकारी मृदुल सिंह ने बताया कि, 14 जुलाई को एक जनप्रतिनिधि ने बताया कि ब्यावर के छह -सात लोग कुल्लू युवक घूमने गए थे। हाल ही में आई बाढ़ व भू-स्खलन की चपेट में आने की जानकारी दी। इसकी जानकारी जिला कलक्टर एवं विशेषाधिकारी को देकर जिनकी मृत्यु हो गई है उनके शव यहां लाने की व्यवस्था कराने का आग्रह किया है। परिजन को मिले पत्र के आधार पर तीन युवकों के शव की पहचान हो गई है।

यह भी पढ़ें -PM Kisan Samman Nidhi : खुशखबर, राजस्थान के नागौर के खरनाल में इस डेट को जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त

Published on:
15 Jul 2023 05:04 pm