PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त (PM Kisan 14th Installment) जल्द ही किसानों के खातों में आने वाली है। राजस्थान के नागौर के खरनाल में पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी। इस जनसभा में पीएम मोदी 9 करोड़ किसानों के खातों में एक साथ 18 हजार करोड़ रुपए की किसान सम्मान निधि ट्रांसफर करेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को केंद्र सरकार सालाना 6000 रुपए सीधे उनके अकाउंट में ट्रांसफर करती है। पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त किस डेट को ट्रांसफर होगी, उपर दिए गए संकेतों से अब तक साफ हो गया है।
किसानों की खुशी की वो डेट 28 जुलाई है। तो पूरी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त 28 जुलाई को देश के 9 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर होगी। इसके तहत 18 हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।