2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नगौर: शादी में DJ के पीछे नागिन ड्राइव… युवक को खतरनाक स्टंट करना पड़ा भारी

Nagin Drive: राजस्थान के नागौर जिले में पुलिस ने सड़क पर खतरनाक स्टंट कर लोगों की जान जोखिम में डालने के आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया।

2 min read
Google source verification
nagaur nagin drive

सड़क के बीच स्टंट कर वीडियो वायरल करने पर पुलिस द्वारा जब्त गाड़ी

Nagin Drive: खींवसर। राजस्थान के नागौर जिले में शादी समारोह के दौरान एक 20 वर्षीय युवक को बीच सड़क पर कार से खतरनाक स्टंट करना भारी पड़ गया। स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही खींवसर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित युवक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया।

युवक की पहचान मनीष जाट के रूप में हुई

थानाधिकारी अदिति उपाध्याय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक शादी के डीजे के पीछे बीच सड़क पर कार लहराते हुए स्टंट करता दिखाई दे रहा था।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन नंबर के आधार पर राजकॉप पर जांच की, जिसमें युवक की पहचान मनीष जाट पुत्र जेठाराज जाट निवासी विश्नोइयों की ढाणी पांचलासिद्धा के रूप में हुई।

पुलिस ने सड़क पर खतरनाक स्टंट कर लोगों की जान जोखिम में डालने के आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया। साथ ही आमजन को इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

मनीष जाट पर आरोप है कि उसने 30 अप्रेल को शादी में डीजे की गाड़ी के पीछे एसयूवी को टेढ़े-मेढ़े तरीके से चलाया, जिससे राहगीरों और समारोह में शामिल लोगों की जान को खतरा हुआ।

पुलिस ने दिया कड़ा संदेश

वीडियो में एसयूवी तेज संगीत की धुन पर इधर-उधर हिलती हुई (नागिन ड्राइव) दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस की एक टीम ने कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने बताया वीडियो में वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर साफ दिखाई दे रहा था। राजकॉप सिस्टम का उपयोग करते हुए अधिकारियों ने वाहन का पता लगाया और चालक की पहचान की।

पुलिस ने स्टंट में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया है। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के स्टंट अक्सर सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए किए जाते हैं।

ये सार्वजनिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। पुलिस की ओर से बताया गया है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य जश्न की आड़ में लापरवाही से गाड़ी चलाने के खिलाफ एक कड़ा संदेश देना है।