अजमेर

By-elections Result : उपचुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम, कांग्रेस उम्मीदवार पराजित

By-elections Result : राजस्थान में अजमेर जिले की किशनगढ़ नगर परिषद के वार्ड 15 में पार्षद पद के उपचुनाव का परिणाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में गया है। कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष जोशी को पराजित हुए।
less than 1 minute read
CG Nikay chunav voting

By-elections Result : राजस्थान में अजमेर जिले की किशनगढ़ नगर परिषद के वार्ड 15 में पार्षद पद के उपचुनाव का परिणाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में गया है। किशनगढ़ में सोमवार को घोषित परिणाम में भाजपा के जगदीश सिंह शेखावत ने 445 वोटों से विजयश्री हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष जोशी को पराजित कर सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उपचुनाव परिणाम में भाजपा उम्मीदवार शेखावत को 701 वोट मिले जबकि कांग्रेस के सुभाष जोशी को महज 256 वोटों पर ही मिल सके। नोटा को 11 वोट मिले।

सीएम भजनलाल के सुशासन की जीत है - भाजपा नेता सुभाष चौधरी

किशनगढ़ भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने इस जीत को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सुशासन की जीत बताया है। उपचुनाव परिणाम से किशनगढ़ कांग्रेस विधायक विकास चौधरी की छवि को भी धक्का लगा है। उल्लेखनीय है कि वार्ड 15 से पूर्व पार्षद मानाराम जाट की सरकारी नौकरी लगने पर उनके इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव कराया गया।

यह भी पढ़ें -

यह भी पढ़ें -

Updated on:
01 Jul 2024 06:34 pm
Published on:
01 Jul 2024 06:33 pm