नेशनल मीन्स कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम चयन परीक्षा 2024 की मेरिट में प्रथम स्थान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सियोलो की ढाणी, जोधपुर के छात्र भंवरलाल रहे। भंवरलाल ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेरूणा, बीकानेर की छात्रा लीला गोदारा 91.6 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं। 90 प्रतिशत अंकों के साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुन्दाओ जालौर के छात्र सचिन कुमार तृतीय स्थान पर रहे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इन सभी को मोबाइल पर बधाई दी।