अजमेर

Rajasthan election 2018: बोलेंगी कठपुतलियां…अपना तो यही कहना है, वोट जरूर देना है

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Nov 2018, 9:52 AM IST
awareness programme
awareness programme

अजमेर.

जिला निर्वाचन विभाग विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को जागरूक करने तथा मतदान प्रतिशत को बढ़ावा देने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत कठपुतली शो का आयोजन शुरू कर दिया है। इसके लिए कठपुतली शो आयोजित करने वाले कलाकारों को बुलाया गया है।

अब तक यह हुए आयोजन

युवाओं को जागरूक करने के लिए एशियन गेम्स पदक विजेता तथा द्विव्यांग को जिले का ब्रांड एम्बेस्डर चुना गया है। वीवीपेट मशीन के जरिए प्रदर्शन जिले मेंे स्वीप कार्यक्रम के तहत एक टीम गठित कर कॉलेजों, कार्यालय तथा अन्य सार्वजनिक जगहों पर वीवीपेट मशीन का प्रदर्शन कर लोगों को मतदान की जानकारी दी जा रही है मतदान व मशीन से सम्बन्धित उनकी जिज्ञासाओं को भी शांत किया जा रहा है।

बूथ पधारज्यो सा, सेल्फी प्रतियोगिता

स्वीप गतिविधि के तहत जिला निर्वाचन विभाग ने बूथ पधार ज्यो सा की थीम पर जारी किए गए अलग-अलग पोशाकों में कट आउट का शहर ीमें प्रदर्शन किया जा रहा है। आमजन इनके जरिए सेल्फी लेकर सोशल मीडिया फेसबुक, ट्वीटर पर हैस टैग वोट अजमेर पर भेज सकते हैं। वाट्सअप नंम्बर 9509205640 पर सेल्फी भेजकर भी बेस्ट चुनाव सेल्फी का अवार्ड जीता जा सकता है।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का होगा आयोजन

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान तथा राजस्थान से सम्बन्धित जनरल नॉलेज के प्रश्नों की प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है। विधानसभा चुनाव से सम्बन्धी जानकारी भी दी जा रही है।
कट आउट के जरिए लेंगे सेल्फी

रंगोली प्रतियोगिता को होगा आयोजन

लोक कला संस्थान के संजय सेठी अपनी टीम के साथ रंगोली बनाकर लोगों को मतदान का संदेश देंगे।

Published on: