अजमेर

#rajasthan ka ran: मंत्रीजी दीजिए 15 साल का हिसाब, देखें तो सही कितना किया आपने काम

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Nov 04, 2018
congress march in ajmer
congress march in ajmer

अजमेर.

कांग्रेस की ओर से निकाली गई भ्रष्टाचार हटाओ रैली पर शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी की गई टिप्पणी पर कांग्रेसियों ने प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेसियों का कहना है कि रैली के बाद से ही देवनानी को एहसास होने लगा कि कहीं न कहीं वातावरण उनके खिलाफ हो रहा है।

कांग्रेसियों की ओर से जारी प्रतिक्रिया में शिक्षकों के तबादले, बीसलपुर का पानी 2004 में जयपुर को देने के लिए स्वीकृति जारी कर 2008 में जयपुर तक लाइन डालने, अजमेर में 190 करोड़ के कंटेजेंसी प्लान की बैठक में भाग नहीं लेने जैसे तथ्यों से जनता अवगत है।

कांग्रेसियों का कहना है कि देवनानी पहले ही जानते थे कि योजना को आचार संहिता के चलते लागू नहीं किया जा सकता है।

बिजली के भारी भरकम बिल से जनता परेशान है। कांग्रेस ने टाटा पावर को ठेका देने का विरोध किया था तब दोनों मंत्रियों ने कंपनी का पक्ष लिया था। कांग्रेस का आरोप है कि इन सभी कामों में भ्रष्टाचार की की बू आ रही है। देवनानी को अपने बचाव में ऐसा बयान देना पड़ा जिसे जनता स्वीकार नहीं करेगी।

प्रतिक्रिया जारी करने वालों में उपाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, गुलाम मुस्तफ ा, महासचिव ललित भटनागर, नौरत गुर्जर, आरिफ हुसैन, सुरेश कुमार लदड़, तारादेवी यादव, समीर शर्मा, गणेश चौहान, कमल बैरवा, बाबर चिश्ती, मुख्तार अहमद नवाब, मुनव्वर कायमखानी आदि ने वासुदेव जी देवनानी से 15 साल का हिसाब व स्मार्ट सिटी के कामों के भष्टाचार का हिसाब जनता को देना चाहिए।

Published on:
04 Nov 2018 09:53 am