अजमेर

राजस्थान का रण : अब विधायक यूं कर रहे अपना पक्ष मजबूत, आप भी पढ़ें यूं लगा रहे ये भी फिर से टिकट के लिए दौड़

www.patrika.com/ajmer-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Oct 2018, 2:07 PM IST
rajasthan ka ran : legislators also trying for taking ticket
राजस्थान का रण : अब विधायक यूं कर रहे अपना पक्ष मजबूत, आप भी पढ़ें यूं लगा रहे ये भी फिर से टिकट के लिए दौड़

अजमेर. विधानसभा चुनाव में जहां दावेदारी का दौर जारी है वहीं वर्तमान विधायकों की ओर से किसी तरह की कमी नहीं रखी जा रही है। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की ओर से कई विधायकों के टिकट कटने के संकेत के बाद जिले के भाजपा विधायकों की ओर से किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

भाजपा की ओर से टिकट वितरण से पूर्व निकायों के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों की रायशुमारी ली जानी है। रायशुमारी से पूर्व भाजपा के विधायक इन पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा करने के साथ उनसे फीड बैक लिया जा रहा है। नजदीकी कार्यकर्ताओं के माध्यम से कुछ विधायक स्वयं के पक्ष में माहौल की टोह भी ले रहे हैं ताकि जब रायशुमारी की बात हो तो कोई विरोध के सुर नहीं सुनाई दे और ना गुप्त रूप से कोई विरोध जता पाए।

विधायकों की ओर से अपने पांच साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों के बूते अपना पक्ष मजबूत करने में जुटे हैं। शीर्ष नेतृत्व की ओर से संकेत दिया गया कि जो काम नहीं करने वाले विधायक हैं उनका पत्ता कट सकता है ऐसे में एक दो विधायक गाज गिरने की आशंका के चलते इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में ही ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं।

Updated on:
16 Oct 2018, 2:07 PM IST
Published on: