30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कल से कांग्रेसी हो जाएंगे मानवेन्द्र, राहुल गांधी की मौजूदगी में थामेंगे ‘हाथ’, BJP बोली- कोई फर्क नहीं पड़ेगा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 16 Oct 2018, 1:45 PM IST

manvendra singh jasol

जयपुर।

भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र विधायक मानवेंद्र सिंह बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। राजस्थान के सीमांत बाड़मेर जिले के शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक मानवेन्द्र सिंह दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट एवं पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत तथा पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

पायलट ने इस बात की पुष्टि करते हुए मीडिया से कहा कि उनके कांग्रेस में आने से पार्टी को सहारा मिलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा से दुखी होकर उसके नेता कांग्रेस में आ रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति अच्छी है और आगामी विधानसभा चुनाव में उसकी सरकार बनेगी।

उधर राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने मीडिया से कहा कि मानवेन्द्र के कांग्रेस में चले जाने पर भाजपा को कोई फर्क पडऩे वाला नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत के कारण राजपूत समाज हमेशा भाजपा से जुड़ा रहा और वह पार्टी का आधार रहा है। ऐसे में किसी के पार्टी छोड़कर चले जाने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

राठौड़ ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को अपरिपक्व नेता करार देते हुए कहा कि कांग्रेस असहाय है और छिटके हुए नेताओं को अपने साथ मिलाने में लगी हुई हैं। उन्होंने कहा कि मानवेन्द्र को प्रलोभन देकर पार्टी में बुलाया है और यह उनके साथ धोखा है, इससे उन्हें सावधान रहना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मानवेन्द्र ने व्यक्तिगत कुंठाग्रस्त होकर यह फैसला लिया हैं और प्रदेश में आयाराम और गयाराम की राजनीति सफल नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि मानवेन्द्र ने गत 22 सितम्बर को पचपदरा स्वाभिमान रैली के दौरान कमल का फूल, मेरी भूल कहते हुए भाजपा को अलविदा कह दिया था। वह पिछले विधानसभा चुनाव में शिव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रुप में विधायक चुने गये। वह वर्ष 2004 लोकसभा चुनाव में बाड़मेर-जैसलमेर से सांसद भी चुने गये थे।