30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2018: राहुल गांधी ने मानवेन्द्र सिंह को बुलाया, 17 अक्टूबर को शामिल होंगे कांग्रेस में

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिव विधायक एवं जसवंत सिंह के पुत्र मानवेन्द्रसिंह को 17 अक्टूबर को दिल्ली में अपने आवास पर बुलाया है।

2 min read
Google source verification
manvendra singh

बाड़मेर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शिव विधायक एवं जसवंत सिंह के पुत्र मानवेन्द्रसिंह को 17 अक्टूबर को दिल्ली में अपने आवास पर बुलाया है। वे वहां उनको कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। इसके बाद मानवेन्द्र समर्थकों के साथ जोधपुर में बड़ा कार्यक्रम कर सकते हैं।

मानवेन्द्रसिंह 22 सितंबर को भाजपा से नाता तोड़ चुके हैं और नवरात्र में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करना चाह रहे थे। राहुल 10 अक्टूबर के बाद दौरों पर रहे और इस बीच शुभ मुहूर्त का भी इंतजार रहा।

जानकारों का कहना है कि 17 अक्टूबर को राहुल गांधी के आवास पर मानवेन्द्रसिंह को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई जाएगी। मानवेन्द्रङ्क्षसह के साथ कांग्रेस के दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंह, जितेन्द्र सिंह, सचिन पायलट, अशोक गहलोत आदि के भी मौजूद रहने की संभावना है। मानवेन्द्र सिंह ने इस बारे में बताया कि अभी समय तय नहीं हुआ है।

Rajasthan Assembly Election 2018: सलमान खान की 'मां' ने जताया चुनाव लड़ने का इरादा, यह सीट उनकी पहली पसंद

जोधपुर में होगा कार्यक्रम
मानवेन्द्र कांग्रेस की सदस्यता के बाद जोधपुर आएंगे। वहां से बाड़मेर तक उनके समर्थकों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर बड़ी संख्या में समर्थकों को नहीं बुलाया जा रहा है।

राजस्थान का रण: चुनावी चौसर पर मोहरे तैयार करने में भाजपा की एक तिहाई सीटों पर की रायशुमारी

हरीश चौधरी बोले- 'मानवेन्द्र- कर्नल जो भी आए स्वागत'
गौरतलब है कि कांग्रेसी नेता हरीश चौधरी ने कहा था कि मानवेन्द्र सिंह-कर्नल सोनाराम चौधरी जो भी कांग्रेस में आए उसका स्वागत किया जाएगा। जहां तक किसी के आने पर रायशुमारी का सवाल है तो कांग्रेस सबसे सलाह लेती है।

उन्होंने कहा कि मानवेन्द्र ने देर से कहा कि कमल का फूल मेरी भूल, ये पूरा देश कह रहा है। ना तो मैं मानवेन्द्र का विरोधी हूं ना ही कर्नल सोनाराम चौधरी का। वहीं चौधरी के बायतु से चुनाव लडऩे की चर्चा के बीच उन्होंने कहा कि जो पार्टी तय करेगी वही होगा।