अजमेर

Rajasthan ka ran: नए इलाकों में विकास की रफ्तार धीमी, कई सुविधाओं का है अभाव

www.patrika.com/rajasthan-news
3 min read
• •
Updated: 17 Nov 2018, 8:52 AM IST
slow development in ajmer north
slow development in ajmer north

अजमेर.

संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल, आरपीएससी, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जैसे अहम दफ्तरों और आनासागर-फायसागर झील वाले अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार लोगों की उम्मीदों से काफी धीमी है। शहर के इस विधानसभा क्षेत्र में परकोटे को छोड़ दें, तो वैशाली नगर, पंचशील, माकड़वाली रोड, कोटड़ा-हरिभाऊ उपाध्याय नगर, फायसागर रोड क्षेत्र में अधिकांश कॉलोनी-व्यापारिक संस्थान पिछले तीस-पैंतीस साल में विकसित हुई हैं।

लेकिन अरावली की पहाड़ी और भूखंडों, नालों-बांडी नदी पर कब्जे, चौड़ी सडक़ों को संकरी गलियों में तब्दील करने जैसी समस्याएं इसी इलाके में ज्यादा हुई हैं।

2013 में प्रचंड बहुमत से आई भाजपा ने खुद की केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना को ही ज्यादा बढ़ावा दिया। यहां 2003 से लगातार शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने जनता के समक्ष कई वायदे भी किए थे।

उनके अथक प्रयासों के बावजूद क्षेत्र की कई समस्याएं यथावत हैं।पीएम मोदी की सरकार ने अजमेर को स्मार्ट सिटी,हृदय योजना में शामिल किया। करीब 1900 करोड़ का बजट भी मिला। इसमें से अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सुभाष उद्यान, आनासागर-गौरव पथ की चौपाटी, रामप्रसाद घाट और क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान के समक्ष चौपाटी ही बन पाई है। पुष्कर रोड क्षेत्र में कामकाज अधूरा है।

घोषणा-वादे के बावजूद आनासागर झील में बना ट्रीटमेंट प्लांट पूरी तरह शुरू नहीं हुआ है। झील में नालों का गंदा पहुंचना जारी है।प्रदूषण के मामले में फायसागर झील की स्थिति आनसागर से ठीक है पर अवैध जलदोहन जारी है।

जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में कई नए भवन पर कॉर्डियो सर्जन, नेफ्रॉलोजिस्ट, न्यूरो फिजिशियन जैसे विशेषज्ञ सेवाएं नहीं हैं। लोगों को जयपुर, दिल्ली अथवा भीलवाड़ा की दौड़ लगानी पड़ रही है। जबकि वैशाली नगर-पंचशील इलाके में बड़े सेटेलाइट अस्पताल की जररूत है।

मदार-गेट से आगरा गेट, कचहरी रोड, वैशाली नगर तक सडक़ की चौड़ाई कम होने से वाहनों की रेल-पेल रहती है दरगाह, नागफणी-आंतेड़-क्रिश्चियनगंज, शास्त्री नगर और अन्य इलाकों में अरावली पहाड़ पर अवैध कब्जे, अंधाधुंध खनन जारी है। दरगाह इलाके और शहर के परकोटे की कई बावडिय़ों, कुओं को अतिक्रमण निगल चुका है।

बिना नक्शे के बहुमंजिला इमारते सबसे ज्यादा इसी विधानसभा क्षेत्र में खड़ी हुई हैं। कई इलाकों में सडक़ों की हालत खस्ताहाल है। यद्यपि ऋषि घाटी इलाके में सडक़ को चौड़ा करने, पुरानी पाइप लाइन बदलने, शहर को पोललैस बनाने जैसे कामकाज इस इलाके में ज्यादा हुए हैं। इसके बावजूद यह सुनियोजित विकास नहीं कहा जा सकता है। विपक्ष के रूप में कांग्रेस की भूमिका कमजोर रही है। देवनानी का लम्बे अर्से से प्रतिनिधित्व भी इसकी बड़ी वजह है।

अजमेर उत्तर में 2013 में प्राप्त प्रतिशत मत

सोहनलाल-0.81 , कैलाशचंद शर्मा-0.55 प्, मि_ू सिंह-0.24, मुन्ना मारवाड़ी-0.20, नारायणदास सिंधी-0.19, पुखराज-0.17, वासुदेव देवनानी-56.38, डॉ. श्रीगोपाल बाहेती-39.52

2013 में प्रत्याशी हार-जीत का अंतर

वासुदेव देवनानी भाजपा को मिले वोट-68, 461कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. श्रीगोपाल बाहेती को मिले वोट-47,982

देवनानी की जीत का अंतर-20,479

क्या थे वादे और क्या हुआ

वासुदेव देवनानी-जेएलएन अस्पताल में सभी विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं-नया बाजार पॉली क्लिनिक के स्थान पर बहुमंजिला पार्र्किंग-आनासागर झील में स्वच्छ पानी के लिए ट्रीटमेंट प्लांट की शुरुआत-कचहरी रोड-तोपदड़ा होते हुए तक रिंग रोड-पुष्कर रोड पर निजी बस स्टैंड

डॉ. श्रीगोपाल बाहेती-उत्तर विधानसक्षा क्षेत्र में पेयजल समस्या का स्थाई समाधान नहीं-नेहरू अस्पताल में कई विशेषज्ञ सेवाओं का अभाव-आनासागर झील क्षेत्र में अतिक्रमण बढ़ा, ट्रीटमेंट प्लांट नहीं हुआ शुरू-सडक़ों के हाल खराब, नए इलाकों में भी ड्रेनेज सिस्टम नहीं सुचारू-निजी बसें दौड़ रही जवाहर रंगमंच, गौरव पथ, रीजनल कॉलेज सेक्षेत्र का जन एजेंडा-वैशाली नगर-माकडवाली-पुष्कर रोड क्षेत्र में बने सेटेलाइट अस्पताल-शहर में लगे निजी बसों के प्रवेश पर रोक-नेहरू अस्पताल में उपलब्ध हों एसएमएस-एम्स की तरह विशेषज्ञ सेवाएं

देवनानी बनाम डॉ. बाहेती

शिक्षा राज्यमंत्री देवनानी पांच साल में क्षेत्र में सक्रिय रहे। क्षेत्र की बिजली, सडक़, पानी की समस्याएं विधानसभा में भी रखी हैं। हाथीखेड़ा, बोराज और लोहागल गांव में लोगों से मिलते-जुलते रहे। शहरी क्षेत्र में स्मार्ट सिटी और हृदय योजना के कामकाज में भी उन्होंने मार्गदर्शन दिया।
-----------------------------------------------------

चिकित्सक डॉ. बाहेती भी पांच में सक्रिय रहे। पेयजल, सडक़, बिजली, शिक्षा के मुद्दों को उठाते रहे। मुख्यमंत्री और सरकार को पत्र भेजने से लेकर विपक्ष के धरने-प्रदर्शन में शामिल रहे। आगरा गेट स्थित क्लीनिक पर वे रोजाना जनता से मुखाबिक होते रहे हैं।

Published on: