अजमेर

Rajasthan Rains : भारी बारिश से अजमेर की फॉय सागर और आनासागर झील ओवरफ्लो

Rajasthan Rains : अजमेर में भारी बारिश होने के बाद फायसागर झील ओवरफ्लो हुई। फायसागर झील की क्षमता 26.9 फीट है। बारिश की वजह से 6 इंच पानी बढ़ गया है।
2 min read
Rajasthan Monsoon Ajmer Foy Sagar Lake Anasagar Lake Overflows Due to Heavy Rain
अजमेर की फॉय सागर झील ओवरफ्लो

Rajasthan Rains : अजमेर में भादो माह की यह पहली बारिश बुधवार को शुरू हुई। बुधवार से गुरुवार तक साढ़े 3 इंच बारिश हुई। लगातार चार दिन हुई बारिश के बाद फॉयसागर झील, आनासागर झील ही नहीं किशनगढ़ में गोंदेलावं झील पानी से लबालब हो चुके हैं। इन झीलों में पानी ओवरफ्लो हो गया है। अभी की ताजा सूचना के अनुसार अजमेर में भारी बारिश होने के बाद फायसागर झील ओवरफ्लो होने लगी है। फायसागर झील की क्षमता 26.9 फीट है। बारिश की वजह से 6 इंच पानी बढ़ गया है। इस बार सावन माह में हुई बारिश से ज्यादातर बांध और तालाब भर गए हैं। सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में शनिवार शाम से आज सुबह तक करीब 123 मिमी. बारिश हुई है। धौलपुर के पार्वती डैम में लगातार पानी की आवक हो रही है। डैम के बीते करीब 12 घंटों में अलग-अलग फेज में 9 गेट खोले गए हैं।

अजमेर में बीते 24 घंटों में 80 एमएम बारिश हुई

अजमेर शहर में बीते 24 घंटों में 80 एमएम बारिश हुई। अजमेर में मौजूद दोनों झील आनासागर और फायसागर ओवरफ्लो हो गई हैं। आनासागर झील की क्षमता 13 फीट है। यहां 1 फीट 6 इंच का ओवरफलो है। वहीं, फायसागर झील की क्षमता 26.9 फीट है और 6 इंच ओवरफ्लो है।

यह भी पढ़ें -

सुंधामाता में मूसलाधार बारिश, झरने में पांच बह गए

भीनमाल में सुंधामाता में मूसलाधार बारिश से झरना तेजी से बह निकला जिसमें पांच लोग बह गए। इसमें डूंगरपुर से आई एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। जबकि तीन जनों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला, एक की तलाश जारी है।

राजस्थान के 4 जिलों में अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश शुरू हो गई है। आज राजस्थान के 4 जिलों में अतिभारी बारिश का रेड अलर्ट है। वहीं, 10 जिलों में ऑरेंज और 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में 26 अगस्त तक भारी बारिश का दौर चलेगा, लेकिन 27 अगस्त से मानसून एक बार फिर ब्रेक लेगा।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
25 Aug 2024 06:12 pm
Published on:
25 Aug 2024 03:47 pm