अजमेर

अजमेर जिला परिषद से छिनेगा ब्यावर का क्षेत्र, केकड़ी की उम्मीद भी खत्म, कइयों के मंसूबों पर फिरा पानी

Rajasthan New District: ब्यावर में नई जिला परिषद के गठन को लेकर परिसीमन की तैयारी कर ली गई है। वर्तमान में अजमेर जिला परिषद से ही पंचायतीराज का संचालन हो रहा है, जबकि केकड़ी जिला निरस्त होने से जिला प्रमुख के रूप में तैयारी करने वालों के मंसूबों पर पानी भर गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Jan 2025, 4:16 PM IST
Rajasthan New District
प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan New District: नए जिले बने ब्यावर-केकड़ी में से केकड़ी से जिले का तमगा छिनने के बाद अब दो की बजाय एक जिला परिषद का ही गठन होगा। ब्यावर में नई जिला परिषद के गठन को लेकर परिसीमन की तैयारी कर ली गई है। वर्तमान में अजमेर जिला परिषद से ही पंचायतीराज का संचालन हो रहा है, जबकि केकड़ी जिला निरस्त होने से जिला प्रमुख के रूप में तैयारी करने वालों के मंसूबों पर पानी भर गया है।

पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में बने केकड़ी एवं ब्यावर जिलों के बाद जिला परिषदों के काम का बंटवारा शुरू तो हुआ, लेकिन कमान अजमेर जिला परिषद के हाथ में ही रही। अब केकड़ी जिला निरस्त होने के चलते इसका पूरा क्षेत्र अजमेर जिला परिषद के अधीन आ गया है। केकड़ी, सावर, सरवाड़़ समेत आस-पास की पंचायत समितियों के सभी कार्य अब अजमेर जिला परिषद के माध्यम से ही होंगे।

ब्यावर में नई जिला परिषद का होगा गठन

ब्यावर जिले में अब अलग से जिला परिषद स्थापित होगी। इसके संचालन का कुछ काम अभी भी अजमेर जिला परिषद के माध्यम से हो रहा है। सरकार की गाइड लाइन जारी होने के साथ यहां अलग से जिला परिषद का गठन होगा। अब देखना यह है कि सरकार पंचायतराज चुनाव के साथ ब्यावर जिला परिषद का गठन करती है या फिर पहले ही जिला परिषद बनाएगी। वर्तमान में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्यालयों के माध्यम से कामकाज चल रहा है।

ब्यावर के कारण पंचायतराज का बढ़ेगा दायरा

नई जिला परिषद बनने के साथ ब्यावर जिले में शामिल हुए पाली व भीलवाड़ा जिले की कुछ पंचायत समितियां भी इसमें शामिल होंगी। इससे पंचायतराज का दायरा भी बढ़ेगा तो कुछ नए जनप्रतिनिधि भी ब्यावर में जुड़ेंगे।

Updated on:
5 Jan 2025, 4:16 PM IST
Published on: