31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan New District: राजस्थान के महुवा कस्बे को जिला बनाने की मांग, जानिए क्या बोले CM भजनलाल

Rajasthan New District Demand: विधायक राजेंद्र मीना ने सीएम हाउस पर आयोजित जयपुर संभाग के मंत्री, विधायकों की बैठक में भाग लिया और महुवा को जिला बनाने की मांग को जोर-शोर से रखा। इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जल्द ही मांग पूरी करने को लेकर आश्वस्त किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दौसा

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 5 Jan 2025, 12:10 PM IST

rajasthan news deatrict

प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajasthan New District Demand: राजस्थान के दौसा जिले की महुवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक राजेंद्र मीना ने सीएम हाउस पर आयोजित जयपुर संभाग के मंत्री, विधायकों की बैठक में भाग लिया और महुवा को जिला बनाने की मांग को जोर-शोर से रखा। इस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जल्द ही मांग पूरी करने को लेकर आश्वस्त किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं आगामी परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। संभाग की प्रमुख समस्याओं और उनके समाधान पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया।

बालाहेड़ी बर्तन बनाने में पूरे राजस्थान में प्रसिद्ध

विधायक राजेंद्र मीना ने बताया कि महुवा जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर स्थित है और दौसा जिले का प्रमुख कस्बा है, यह पूर्वी राजस्थान का सड़क यातायात का प्रमुख जंक्शन है। कारोबार व्यापार के दृष्टिकोण से यह शहर आसपास के लगभग 70- 80 किलोमीटर तक के क्षेत्र की जनसंख्या एवं लोगों के आवागमन का प्रमुख केंद्र है, पास ही बालाहेड़ी कस्बा तांबे के बर्तन बनाने में पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध है।

ये तहसील क्षेत्र हो सकते हैं Mahwa में शामिल

महुवा दौसा जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर है। इस तहसील के दूरदराज के गांव के लोगों के लिए जिला मुख्यालय की दूरी 100-120 किलोमीटर तक है। यही स्थिति महुवा से आसपास वाले तहसील क्षेत्र वैर, भुसावर, नदबई, हलैना, लक्ष्मणगढ़, खेड़ली, कठूमर, रैणी, गढ़ीसवाईराम, टोडाभीम, बसवा, मानपुर, सिकराय एवं मेहंदीपुर बालाजी धाम के क्षेत्र एवं गांव की दूरी भी उनके जिला मुख्यालय से लगभग 100-120 किलोमीटर तक की दूरी है।

मंडावर में है महवा मंडावर रोड रेलवे स्टेशन

इस क्षेत्र में मंडावर में रेलवे स्टेशन भी स्थापित है। साथ ही दो कृषि उपज मंडी महुवा, मंडावर, 3 पंचायत समिति महुवा, मंडावर, बैजूपाड़ा और दो उपखंड कार्यालय महुवा मंडावर स्थापित है और एक पुलिस सीईओ सर्किल, पांच पुलिस थाने स्थापित हैं। साथ ही आधा दर्जन पुलिस चौकी के साथ ही चिकित्सा की दृष्टि से महुवा में एक जिला अस्पताल है।

यह भी पढ़ें : सांचौर जिला निरस्त करने पर पूर्व मंत्री सुखराम बिश्नोई का बड़ा बयान, कर दिया ये ऐलान

मंडावर, बड़ागांव, बालाहेड़ी, हुड़ला, सांथा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। साथ ही आधा दर्जन विधानसभा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। क्षेत्र में करीब दो दर्जन 33/11 केवी जीएसएस एवं 220 केवी जीएसएस मंडावर में,120 केवी जीएसएस हुडला, कमालपुर, खोहरा मुल्ला में संचालित है। बजट सत्र 2024/25 में खोहरा मुल्ला/ मातासुला में 400 केवी जीएसएस की घोषणा हुई है।

बजट में सांथा पीएचसी सीएचसी में क्रमोन्नत

इसके अलावा बजट सत्र में महुवा मुख्यालय पर आयुर्वेदिक महाविद्यालय, बालाहेडा में कृषि महाविद्यालय, मंडावर में पीएचईडी का सहायक अभियंता कार्यालय, दो नगरपालिका क्षेत्र महुवा, मंडावर साथ ही ग्राम पंचायत मुयालय लोटवाड़ा एवं सालिमपुर में 33/11 केवी जीएसएस की भी घोषणा हुई है।

यह भी पढ़ें

सांथा पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत किया गया है। क्षेत्र में उप तहसील के रूप में बालाहेड़ी, खेड़ला बुजुर्ग में संचालित है। उन्होंने बताया कि महुवा को जिला मुख्यालय के रूप में क्रमोन्नत कर दिया जाए तो आसपास के लगभग 10 लाख की अवधि की जनसंख्या को अपने जिला मुयालय की दूरी 120 किलोमीटर से घटकर 40, 50 किलोमीटर मात्र रह जाएगी। साथ ही जिले की एक दर्जन से अधिक तहसील और उपखंड मुख्यालयों के लोगों को राहत मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़