अजमेर

Rajasthan New District : नया जिला केकड़ी होगा खत्म! मदन राठौड़ के बयान पर रघु शर्मा ने दिया कड़ा जवाब

Rajasthan New District : नया जिला केकड़ी होगा खत्म! भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ के इस बयान पर अपनी नाराजगी जताते हुए रघु शर्मा ने उन्हें कड़ा जवाब दिया। जानें क्या कहा।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2024, 12:57 PM IST
Rajasthan New District Kekri will be abolished! Raghu Sharma Gave a Strong Reply to Madan Rathore Statement
सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रघु शर्मा

Rajasthan New District : पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शासन में बने जिलों को भाजपाराज में रद्द किए जाने की बात पूरी तरह से गैर वाजिब है। सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिले पहले भी बने हैं और सरकारें भी बदली हैं, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि नए बने जिलों को रद्द किया गया हो। उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस राज में बने विभिन्न नए जिले रद्द किए जाने को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया था।

‘हाकम बदलते हैं, हुकुम नहीं’

इस पर डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि ‘हाकम बदलते हैं, हुकुम नहीं।’ जनता के हित में किए गए इस तरह के फैसलों को नहीं बदला जाना चाहिए। सरकार के फैसलों का रिव्यू किया जा सकता है, लेकिन उसे बदलना आसान नहीं होता। इसके बावजूद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने केकड़ी जिले को हटाने को लेकर जो बयान दिया है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें -

मदन राठौड़ का बयान पर भजनलाल सरकार दे सफाई

डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर स्वयं जनता को आगे आकर अभियान चलाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि मदन राठौड़ का बयान पार्टी लाइन के अनुसार है या नहीं। पार्टी इससे सहमत है या नहीं।

पहले रामलुभाया कमेटी की रिपोर्ट पढ़ लेते तो देते बयान

डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि मदन राठौड़ को ऐसा बयान देने से पहले रामलुभाया कमेटी की रिपोर्ट पढ़नी चाहिए थी। जिले में 5 उपखण्ड और 6 तहसील शामिल हैं। जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक कार्यालय को छोड़कर अधिकतर जिला स्तरीय कार्यालय जिला बनने से पहले ही यहां काम शुरू कर चुके थे। गुजरात जाकर पता लगाना चाहिए कि वहां कितने जिले ऐसे हैं जिनमें केवल एक विधानसभा क्षेत्र है। मध्य प्रदेश में भी राजस्थान से ज्यादा जिले हैं, जबकि क्षेत्रफल के मुताबिक वह राजस्थान से बहुत छोटा है।

राज्य सरकार करे रुख स्पष्ट

डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का बयान आने के बाद राज्य सरकार को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। हालांकि राज्य सरकार की ओर से कोई अधिकृत बयान नहीं आया है। उन्होंने जनता की भावना को ध्यान में रखकर केकड़ी जिले को बनाए रखने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -

Updated on:
10 Sep 2024, 12:57 PM IST
Published on: