2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RSSB News : सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा पर अपडेट, RSSB अध्यक्ष आलोक राज ने कहीं ये जरूरी बात

RSSB News : सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा पर अपडेट आया है। अब तक 13 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। सीईटी ग्रेजुएशन लेवल का आयोजन 25 से 28 सितंबर के बीच किया जाएगा। जानें RSSB अध्यक्ष आलोक राज ने क्या कहा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 9 Sep 2024, 1:31 PM IST

Rajasthan CET Graduate Level Exam Update RSSB President Alok Raj said this important thing

फाइल फोटो

RSSB News : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से आयोजित सीईटी स्नातक स्तर परीक्षा में 13 लाख से अधिक आवेदन आए हैं। बोर्ड को करीब 10 लाख आवेदनों की उम्मीद थी। पिछली सीईटी स्नातक परीक्षा की बात करें तो 11 लाख 27 हजार आवेदन आए थे। अध्यक्ष आलोक राज ने बताया कि सीईटी के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थी भविष्य में होने वाली 11 भर्तियों में हिस्सा ले सकेंगे। इस बार समान पात्रता परीक्षा में अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40 फीसदी अंक लाना अनिवार्य किया गया है। इससे कम अंक आने पर उन्हें अपात्र घोषित कर दिया जाएगा।

11 भर्तियों में ले सकेंगे हिस्सा

राजस्थान में सीईटी परीक्षा स्नातक स्तर का आयोजन 25 से 28 सितंबर के बीच किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन की अंतिम डेट 7 सितंबर थी। सीईटी के स्कोर के आधार पर अभ्यर्थी भविष्य में होने वाली 11 भर्तियों में हिस्सा ले सकेंगे। राजस्थान में होने वाली समान पात्रता परीक्षा (CET) ग्रेजुएशन लेवल में अब नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

यह भी पढ़ें -

Holiday : अजमेर में सोमवार को स्कूलों में अवकाश घोषित, आदेश जारी

यह भी पढ़ें -

आखिरकार किरोड़ी लाल मीणा ने बताई अपने इस्तीफे की असली वजह, जानें क्या कहा