
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में किरोड़ी लाल मीणा-दिया कुमारी नहीं आए, जानें क्यूं
BJP Working Committee Meeting : भाजपा कार्यसमिति की शनिवार को शुरू हुई बैठक में भाजपा के कुछ नामचीन नेता नजर नहीं है। पूरे दिन अफवाहों का बाजार गरम रहा। भाजपा कार्यसमिति बैठक में किरोड़ी लाल मीणा और डिप्टी सीएम दिया कुमारी नजर ही नहीं आए। इसके अतिरिक्त वसुंधरा राजे भी देर से बैठक में शामिल हुईं। भाजपा कार्यसमिति की बैठक में उम्मीद की जा रही थी कि किरोड़ी लाल मीणा आएंगे। पर इंतजार, इंतजार ही रह गया। किरोड़ी लाल मीणा इस्तीफे देने के बाद बजट पेश होने वाले दिन भी सदन में नहीं आए। वैसे उन्होंने पूरे विधानसभा में गैरहाजिर रहने की स्पीकर वासुदेव देवनानी से अनुमति ले रखी है। पर भाजपा के कार्यक्रम से किरोड़ी लाल मीणा की लगातार दूरी बनाना नए बड़े सियासी घटनाक्रम की तरफ संकेत दे रही है।
डिप्टी सीएम दिया कुमारी की बात की जाए तो भाजपा कार्यसमिति बैठक में वह इसलिए शामिल नहीं हुई कि वह पिंक सिटी जयपुर से बाहर थी। वहीं वसुंधरा राजे के बारे में जानकारी सामने आई कि वह उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी में हिस्सा लेने के लिए मुंबई गई हुईं थीं। जिस वजह से वह जयपुर देरी से पहुंची और वसुंधरा राजे बैठक के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं हो सकी। देर दोपहर में वसुंधरा राजे ने बैठक में शिरकत की।
यह भी पढ़ें -
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शनिवार को राजस्थान प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे ने लोकसभा चुनाव में देश में भाजपा की कम सीटें आने पर खरी-खरी सुनाई और इसके कारण भी बताए। उन्होंने कहा कि कभी कभार आपस में चर्चा करते समय हम एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ने का काम शुरू कर देते हैं, जो ठीक नहीं है। निष्पक्ष तरीके से आत्मपरीक्षण कर चुनाव परिणामों की समीक्षा करनी पड़ेगी।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
14 Jul 2024, 11:21 AM IST
Published on:
14 Jul 2024, 11:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.