2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jaipur Airport : 1 अगस्त से जयपुर आना-जाना होगा महंगा, UDF दोगुना से अधिक बढ़ा

Jaipur Airport News : जयपुर एयरपोर्ट से बड़ी खबर। 1 अगस्त से जयपुर एयरपोर्ट से सफर करना महंगा हो जाएगा। यानि की अब जयपुर हवाई जहाज से आना और जाना दोनों महंगा हो जाएगा। सरकार ने UDF फीस में भारी बढ़ोतरी की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Jul 2024, 8:21 AM IST

Jaipur Airport Travelling will be Expensive from 1 August UDF Increased More than Double

Jaipur Airport : 1 अगस्त से जयपुर आना -जाना होगा महंगा, UDF दोगुना से अधिक बढ़ा

Jaipur Airport News : जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आना और जाना दोनों महंगा हो जाएगा। वजह भारतीय हवाई अड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण (AERA) ने जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (JIAL) पर उपयोगकर्ता विकास शुल्क (UDF) दोगुना से अधिक बढ़ा दिया है। जिसका असर टिकट पर पड़ेगा। हवाई टिकट महंगे हो जाएंगे। नई दरें 1 अगस्त से लागू होगी।

यह चार्ज टिकट में ही रहता है जुड़ा

जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार देशभर के एयरपोर्ट पर प्रत्येक 5 वर्ष में टैरिफ में संशोधन किया जाता है। पर कोविड के कारण का 2 वर्ष में वृद्धि नहीं हुई है। अब इसमें वृद्धि करते हुए जाने वाले यात्रियों से अब 805 रुपए व आने वाले से 345 शुल्क लिया जाएगा। जबकि वर्तमान में यहां से जाने पर प्रति यात्री से 394 शुल्क लिया जा रहा है। नई दरें 1 अगस्त से लागू होगी। यह चार्ज टिकट में ही जुड़ा रहता है।

यह भी पढ़ें -

जयपुर डिस्कॉम का बिजली मित्र ऐप अपडेट, 10 नए फीचर और जुड़े, 50 लाख उपभोक्ताओं की बल्ले-बल्ले

अभी तक घरेलू आगमन पर कोई यूडीएफ नहीं था

रिपोर्ट के अनुसार, यूडीएफ में शुल्क वृद्धि जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (JIAL) के 6,000 करोड़ रुपए के विकास प्रस्तावों के आधार पर की गई है। अभी तक घरेलू आगमन पर कोई यूडीएफ नहीं था, लेकिन अब घरेलू आगमन पर प्रति यात्री 345 रुपए का शुल्क लिया जाएगा।

JIAL के पास है जयपुर इंटरनेशल एयरपोर्ट का संचालन

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड की एक सहायक कंपनी जयपुर इंटरनेशल एयरपोर्ट है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने अक्टूबर 2021 में 50 साल के लिए जयपुर हवाई अड्डे का संचालन JIAL को सौंपा था।

यह भी पढ़ें -

Good News : उदयपुर एयरपोर्ट पर उबर की सर्विस शुरू, मनमाने किराए पर लगेगी लगाम