अजमेर

Rajasthan Transfer News: रेवेन्यू बोर्ड में बड़ा फेरबदल, तहसीलदार-पटवारी समेत 1735 अफसरों-कर्मचारियों के तबादले; यहां देखें लिस्ट

Revenue Board Ajmer Transfers: रेवेन्यू बोर्ड अजमेर ने देर रात तहसीलदार, नायब तहसीलदार, भू-अभिलेख निरीक्षक, राजस्व लेखा सेवा, राजस्व अधीनस्थ लेखा सेवा, पटवारी सहित 1735 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए।
2 min read
Jul 11, 2026
Board of Revenue Ajmer
रेवेन्यू बोर्ड अजमेर। फोटो: पत्रिका

अजमेर। राजस्थान में तबादलों के आखिरी दिन रेवेन्यू बोर्ड अजमेर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। रेवेन्यू बोर्ड अजमेर ने देर रात तहसीलदार, नायब तहसीलदार, भू-अभिलेख निरीक्षक, राजस्व लेखा सेवा, राजस्व अधीनस्थ लेखा सेवा, पटवारी सहित 1735 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए। बता दें कि शुक्रवार को प्रदेश में तबादलों का आखिरी दिन था। ऐसे में देर रात तक तबादलों का दौर चलता रहा और कई लिस्ट देर रात तक जारी की गई।

552 तहसीलदारों के ट्रांसफर

रेवेन्यू बोर्ड अजमेर ने 552 तहसीलदारों के ट्रांसफर किए हैं। इनमें से अधिकांश अफसरों का जिला और पद बदले गए हैं। वहीं, कुछ तहसीलदारों को जिले में ही एडजस्ट किया गया है। 552 तहसीलदारों के ट्रांसफर के आदेश रजिस्ट्रार महावीर प्रसाद की ओर से जारी किए गए।

Rajasthan Tehsildar Transfers: यहां देखें लिस्ट

924 पटवारियों के तबादले

राजस्थान राजस्व मंडल (रेवेन्यू बोर्ड), अजमेर ने प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ा बदलाव करते हुए 924 पटवारियों के अंतरजिला तबादले के आदेश जारी किए गए। स्थानांतरण की बड़ी सूची के सामने आते ही पूरे राजस्व विभाग में हलचल तेज हो गई है।

Rajasthan Patwari Transfers: यहां देखें लिस्ट

165 भू अभिलेख निरीक्षकों के तबादले

राजस्थान सरकार ने राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 165 भू-अभिलेख निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। तबादला सूची तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर के रजिस्ट्रार महावीर प्रसाद की ओर से जारी तबादला लिस्ट में कहा गया है कि अधिकारियों का विभिन्न जिलों और कार्यालयों में स्थानांतरण किया गया है। साथ ही अधिकारियों को शीघ्र कार्यमुक्त होकर नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

ILR Transfers: यहां देखें लिस्ट

राजस्व विभाग के 80 अधिकारियों के तबादले

राजस्थान राजस्व अधीनस्थ लेखा सेवा के 80 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पदस्थापन और स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यमुक्त होकर नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। 80 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के ट्रांसफर के आदेश भी रजिस्ट्रार महावीर प्रसाद की ओर से जारी किए गए है।

यहां देखें लिस्ट

14 अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी

राजस्थान राजस्व लेखा सेवा के 14 अफसरों के तबादले और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं।शासन उप सचिव ​हरि सिं​ह मीना की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को सहायक राजस्व लेखाधिकारी प्रथम से पदोन्नत कर राजस्व लेखाधिकारी बनाया गया है। इनमें अजमेर, जयपुर, सीकर, बीकानेर, नागौर, भरतपुर, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, कोटा और जोधपुर सहित कई जिलों में पदस्थापन किए गए हैं।

यहां देखें लिस्ट

Updated on:
11 Jul 2026 12:08 pm
Published on:
11 Jul 2026 12:08 pm