अजमेर

Raksha bandhan : सरहद पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी राखियां

रक्षा बंधन पर्व मण्डा विद्यालय की छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई राखियां
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Aug 2019, 5:05 AM IST
Raksha bandhan : Rakhi sent to soldiers posted on the outskirts
Raksha bandhan : सरहद पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी राखियां

मेवदाकलां (अजमेर). रक्षाबन्धन के दिन बहनें अपने भाइयों को राखियां बांधेगी और रक्षा का वचन लेगी, लेकिन देश की सरहद पर कई भाई ऐसे हैं, जो देश की बहनों की रक्षा कर रहे है। ऐसे ही सैनिक भाइयों को रक्षाबन्धन के लिए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मण्डा के मीना मंच की छात्राओं ने अपने हाथ से बनाई हुई राखियां व शुभकामना संदेश भेजा है।

विद्यालय की शिक्षिका सुनिता चैधरी व कीर्ति परिहार के निर्देशन में छात्राओं ने अपने हाथों से राखियां बनाई व उन्हें लिफाफे में रखकर बाड़मेर जिले के चौहटन स्थित बीएसएफ की चौकी पर भेजा गया। कुछ बच्चों ने पोस्टकार्ड पर शुभकामना सन्देश लिखकर भेजें।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक दिनेश वैष्णव ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व पर हमारे जवान भाई हमारी सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं। हमारी सुरक्षा की खातिर वे त्योहार मनाने अपने घर भी नहीं जाते, ऐसे में हम सभी का यह कर्तव्य है कि वे जवान भाइयों को खुशी के कुछ पल दें।

विद्यालय की छात्राओं ने जय जवान-जय किसान, मेरा भारत-श्रेष्ठ भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ, पढ़े चलो-बढ़े चलो, बंधन है रक्षा का-बेटी की सुरक्षा का, राखी नहीं सन्देश है-तुमसे ही देश है आदि कई स्लोगन लिखी व तिरंगे के रंग में रंगी सुन्दर राखियां बनाई और उन्हें सरहद पर तैनात जवानों के लिए भेजा। इस दौरान शारीरिक शिक्षक राजेश कुमार उपाध्याय, अध्यापिका रीना कुमारी भी उपस्थित थी।

Published on: