अजमेर

इस साल के परिणाम से पहले ही बोर्ड ने जारी कि अगले वर्ष की परीक्षा तिथि, जानें कब होंगी RBSE BOARD-2019 परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की अगले साल 2019 सीनियर सैकंडरी व वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षाएं 7 मार्च और सैकंंडरी की परीक्षाएं 14 मार्च से प्रारंभ
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Apr 2018, 12:44 PM IST
Rbse board declare date of varishth upadhyay and secondary 2019 exam

अजमेर . माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की अगले साल 2019 सीनियर सैकंडरी व वरिष्ठ उपाध्याय की परीक्षाएं 7 मार्च और सैकंंडरी की परीक्षाएं 14 मार्च से प्रारंभ होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया दो अगस्त से प्रारंभ होगी। शिक्षा बोर्ड की इस साल प्रायोगिक पूरक परीक्षाएं 1 अगस्त से और सैद्वांतिक पूरक परीक्षाएं 9 अगस्त से प्रारंभ होगी।

बोर्ड प्रबंध मंडल की गुरुवार को आयोजित बैठक में आगामी परीक्षाओं की तिथियां और ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने प्रक्रिया सहित अंतिम तिथियां भी तय की गई। वर्ष-2019 में होने वाली बारहवीं और दसवीं की परीक्षाओं के लिए सामान्य परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन दो अगस्त से 10 सितम्बर तक किया जा सकेगा। इसके बाद एक अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ आवेदन 20 सितम्बर तक किया जा सकेगा।

इस साल पूरक परीक्षाएं के लिए 9 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है उसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 16 जुलाई होगी। हालांकि पूरक परीक्षाएं प्रारंभ होने तक परीक्षार्थी 1500 रुपए असाधारण शुल्क जमा कराकर परीक्षा दे सकते है।

इनका परीक्षा शुल्क माफ

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. बी. एल. चौधरी ने प्रस्ताव रखा कि सेना, पुलिस और राज्य सरकार की ओर से घोषित शहीदों के आश्रितों को परीक्षा शुल्क से मुक्त रखा जाए। प्रस्ताव को प्रबंध मंडल ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

Published on: