25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Ajmer / परिवार ने आठ दिन पहले जिस बेटी के किए थे पीले हाथ नहीं पता था यूं देना पड़ेगा उसकी अर्थी को कंधा

परिवार ने आठ दिन पहले जिस बेटी के किए थे पीले हाथ नहीं पता था यूं देना पड़ेगा उसकी अर्थी को कंधा

आठ दिन पहले जिस परिवार में बेटी की शादी की खुशियां थी, वहां मातम पसर गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Sonam Ranawat

•

Updated: 25 Apr 2018, 8:24 PM IST

Married girl suicide suicide after eight days of her marriage

अजमेर . आठ दिन पहले जिस परिवार में बेटी की शादी की खुशियां थी, वहां मातम पसर गया। नवविवाहिता ने संदिग्ध हालात में विषाक्त सेवन कर लिया। गंज थाना पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया। प्रकरण की जांच एसडीएम अजमेर कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार खरेखड़ी निवासी सुरेश चीता की 23 वर्षीय बेटी रजिया पत्नी लक्ष्मण ने सोमवार रात संदिग्ध हालात में विषाक्त सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर उसे जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। परिजन ने बताया कि रजिया का 18 अप्रेल को मसूदा कानाखेड़ा निवासी लक्ष्मण से विवाह हुआ था। रजिया शादी के बाद 21 अप्रेल को ससुराल से पीहर आई थी।
पुलिस को परिजन ने बताया कि रजिया के फेफड़ों में बीमारी थी। वह ससुराल से लौटी तो अचानक दर्द उठा। उसने बिना देखे दवाई के फेर में घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई।