अजमेर

ट्रेेन में सफर करने से पहले पढे यह खबर..

छह एक्सप्रेस ट्रेन पटना साहिब पर होगा ठहराव

less than 1 minute read
Dec 26, 2019
train

अजमेर. रेलवे प्रशासन की ओर से गुरु गोविन्द सिंह की 353वीं वर्षगांठ के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए छह एक्सप्रेस रेलसेवाओं का 8 जनवरी तक पटना साहिब स्टेशन पर ठहराव किया गया। इसके कारण ट्रेन संख्या 12315 सियालदाह-उदयपुर, ट्रेन संख्या 12316 उदयपुर-सियालदाह, ट्रेन संख्या 13423 भागलपुर-अजमेर एवं ट्रेन संख्या 13424 अजमेर से भागलपुर का ठहराव किया जाएगा।

मंगलौर सेन्ट्रल-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन का संचालन अजमेर. रेलवे प्रशासन की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए मंगलौर सेन्ट्रल-चंडीगढ़ स्पेशल (एक तरफा) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

गाडी संख्या 06039, मंगलौर सेन्ट्रल-चंडीगढ स्पेशल (एक तरफा) स्पेशल रेल सेवा 27 दिसम्बर 19 को मंगलौर सेन्ट्रल से 21.15 बजे रवाना होगी। यह 30 दिसम्बर 19 को 7 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह मंगलौर सेन्ट्रल-चंडीगढ़ स्पेशल रेल सेवा (एकतरफा) मार्ग के मंडगांव जंक्शन, रोहा, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, आनन्द, अहमदाबाद, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, फु लेरा रेवाड़ी स्टेशन पर ठहराव करेगी। इस ट्रेन में गाड़ी में 02 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 06 द्वितीय साधारण श्रेणी, 01 पेन्ट्रीकार एवं 01 गार्ड डिब्बों सहित 18 डिब्बे होंगे।

Published on:
26 Dec 2019 10:33 pm
Also Read
View All