अजमेर

बहुत खास हैं यह कोर्स, जल्द कराएं patrika समर कैंप के रजिस्ट्रेशन

पत्रिका के कार्यालय में शहरवासियों ने रजिस्ट्रेशन के लिए उत्साह बना हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 May 2019, 8:14 AM IST
patrika summer camp 2019
patrika summer camp 2019

अजमेर. राजस्थान पत्रिका और पत्रिका इन एज्यूकेशन के तत्वावधान में होने वाले समर कैंप-2019 के लिए रजिस्ट्रेशन जारी हैं। वैशाली नगर स्थित राजस्थान पत्रिका के कार्यालय में शहरवासियों ने रजिस्ट्रेशन के लिए उत्साह बना हुआ है।

सावित्री प्राइमरी स्कूल में 16 मई से 4 जून तक पत्रिका इन एज्यूकेशन समर कैंप-2019 का आयोजन होगा। जहां एरोबिक्स, योगा, स्केटिंग, स्पोकन इंग्लिश, किड्स वेस्टर्न डांस, मेहन्दी, वेब डिजाइनिंग, हैंडीक्राफ्ट आइटम, हेयर एन्ड ब्यूटी, फैशन डिजाइन में आपको छिपे हुए हुनर को निखारने को अवसर मिलेगा। वहीं पर्सनेलिटी डवेलपमेंट, हैंडराइटिंग, कैलीग्राफी, ग्राफिक्स, एबेकस, पेंटिंग, मॉडलिंग, इंस्ट्रूमेंट म्यूजिक प्ले, फे्रंच लैंग्वेज, कत्थक नृत्य, पत्रकारिता, थियेटर-ड्रामा, एबेकस, सेल्फ डिफेंस, पर्सनेलिटी डवेलपमेंट, हैंडराइटिंग, इंस्ट्रूमेंट म्यूजिक प्ले, फे्रंच लैंग्वेज,कल्चरल डांस जैसे कोर्स होंगे।

विभिन्न कोर्सेज में रजिस्ट्रेशन

समर कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। छोटे बच्चे, युवा, महिलाएं, बालिकाएं और किसी भी उम्र के लोगों में उत्साह बना हुआ है। लोग समर स्कूल के कोर्सेज में रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं। लोगों की सुविधार्थ पत्रिका कार्यालय में पंजीयन केंद्र स्थापित किया गया है। कैंप की अधिक जानकारी के लिए 9214516737 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ग्रैंड फिनाले में दिखेगा हुनर
पिछले वर्षों की तरह समर कैंप में सीखे हुनर को दिखाने के लिए ग्रैंड फिनाले भी होगा। इसमें प्रतिभागियों को टेलेन्ट को मंच पर दिखाने का भरपूर अवसर मिलेगा।

Published on: