अजमेर

ढ़ाई हजार से अधिक पदों पर राजस्व मण्डल पटवारी भर्ती विभागीय परीक्षा 18 जुलाई से

राजस्व मंडल की ओर से पटवारी ढाई हजार से अधिक पदों के लिए विभागीय पटवारी भर्ती परीक्षा 18 जुलाई से प्रदेश के 26 पटवार मुख्यालयों पर आयोजित होगी।

2 min read
Jul 17, 2018
revenue board will conduct departmental patwari exam from 18th july
ढ़ाई हजार से अधिक पदों पर राजस्व मण्डल पटवारी भर्ती विभागीय परीक्षा 18 जुलाई से

अजमेर. राजस्व मंडल की ओर से पटवारी ढाई हजार से अधिक पदों के लिए विभागीय पटवारी भर्ती परीक्षा 18 जुलाई से प्रदेश के 26 पटवार मुख्यालयों पर आयोजित होगी। राजस्व मंडल ने इसका कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके साथ ही परीक्षा सामग्री का वितरण भी सोमवार को जिलों से आए प्रभारी अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

राजस्व मंडल के उपनिबंधक सुरेश सिंधी ने बताया कि सोमवार को मंडल में परीक्षा संबंधी सामग्री, प्रवेश पत्र, प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका आदि का वितरण विभिन्न जिलों से आए प्रभारी अधिकारियों को सौंपा। सोमवार को नागौर, दौसा, झुझुनू, सीकर, भरतपुर, चित्तौडगढ़़, डुंगरपुर, बारां, हनुमानगढ़,बाड़मेर, पाली, सिरोही, जयपुर, बीकानेर

टोंक, कोटा, जोधपुर, उदयपुर, अलवर, श्रीगंगानगर, अजमेर, भीलवाड़ा जिलों से प्रभारी अधिकारी मंडल परिसर पहुंचे। यहां से सामग्री व प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिका व पूरक उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल प्राप्त कर गंतव्य की ओर रवाना हो गए। यह प्रतिनिधि अपने जिलों के कोषालय या संबंधित पुलिस थाने में जमा करवाएंगे। चयनित 2628 पटवारियों का नौ माह का प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अब इन्हें विभागीय परीक्षा देनी है।

परीक्षा कार्यक्रम एक नजर में

18 जुलाई को सुबह 10 से एक बजे तक - राजस्व भू राजस्व अधिनियम, 3 से 4.30 बजे तक मापगणित, 19 जुलाई को 3.से 4.30 बजे तक तैयारी कागजात, 20 जुलाई को 10 से 1 बजे तक भू राजस्व विधियां, 23 जुलाई को 10 से 1 बजे तक सर्वे सिद्धांत 24 जुलाई को सुबह 10 से बजे तक कार्मिक वित्तीय प्रबंधन की परीक्षा होगी। इसी प्रकार 25 जुलाई को सुबह 10 से 11.30 बजे तक सामान्य राजनीतिक व प्रशासनिक संरचना, 25 जुलाई को 3 से 4.30 बजे तक लोक प्रशासन, प्रबंधन व प्रभावी संप्रेषण, 26 जुलाई को 3 से 4.30 बजे तक एलआरसी व 27 जुलाई सुबह 8 बजे से सर्वे प्रायोगिक के साथ परीक्षाओं का समापन होगा। ऐसे अभ्यर्थियों के नाम पटवार स्कूल की उपस्थिति पुस्तिका में कम से कम 75 प्रतिशत होना जरुरी है। गत पटवार परीक्षा की दो परीक्षाओं में असफल रहे ट्रेनी पटवारी जो तीन परीक्षाओं में असफल रहे उन्हें दोबारा परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

अपात्र के विरुद्ध चयनित अभ्यर्थियों के आवेदनों की जांच 19 से

पटवारी भर्ती परीक्षा में अपात्र व अंतिम नोटिस के बाद भी अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों के स्थान पर चयनित गैर अनुसूचित क्षेत्र के 859 व अनुसूचित जाति के 35 नवचयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन राजस्व मंडल में 19 से 24 जुलाई तक सुबह 10.30 से कार्यालय समय तक किए जाएंगे।

Updated on:
16 Jul 2018 09:26 pm
Published on:
17 Jul 2018 06:00 am