अजमेर

कार ने मारी टक्कर, पुलिया से उछलकर नीचे गिरा बाइक सवार

बाइक सवार की मौत
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 May 2019, 8:01 AM IST
Bike collided with car from behind, one killed
Bike collided with car from behind, one killed

अजमेर.

जयपुर बाइपास पर शनिवार सुबह नारेली के पास पुलिया पर कार बाइक भिड़ंत में एक जने की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार सुबह पुष्कर क्षेत्र के किशनपुर निवासी मदनलाल पुत्र रामदीन बाइक पर किसी कार्य से जा रहा था। इस दौरान पुलिया पर पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मदललाल उछलता हुआ पुलिया से नीचे जा गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कार में ही फंस गई। कार मौके पर ही जाम हो गई। कार चालक कार को मौके पर ही छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुचीं अलवर गेट थाना पुलिस के सूरजकरण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Published on: