अजमेर

खुदा पड़ा है राजस्थान का यह शहर, किसी को नहीं है परवाह

पूरे शहर में लाइन डालने के बाद नहीं होती सडक़ों की मरम्मत। लोगों को आवाजाही में हो रही दिक्कतें।

less than 1 minute read
Apr 30, 2019
bad road in ajmer
bad road in ajmer

अजमेर.

शहर में जलदाय विभाग की ओर से पानी की सप्लाई की अव्यवस्था, कम प्रेशर, लीकेज, गंदे पानी की सप्लाई से लोग पहले ही त्रस्त हैं अब विभाग की कार्यप्रणाली भी लोगों की परेशानी का सबब बन रही है।

विभाग की ओर से आए दिन शहर की गलियों, प्रमुख सडक़ों व चौराहों पर पाईप लाइन डालने तथा मरम्मत के नाम पर नई बनाई गए डामर व सीसी रोड की खुदाई कर दी जाती है। लाइन डालने के बाद मरम्मत के नाम पर विभाग की बदमाशी शुरु हो जाती है। नियमानुसार लाइन डालने के बाद सडक़ की मरम्मत करनी होती है लेकिन विभाग इस मामले में लापरवाही बरता है।

डामर सडक़ की खुदाई के बाद खुद ही सीसी रोड बनाने के लिए नाम पर लीपापोती की जाती है। खुदाई के बाद दोबारा डाली गई मिट्टी गड्ढे में बैठ जाती है इससे सडक़ में नालीनुमा गड्ढा बन जाता है। लोगों को परेशानी होती है तथा आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। जलदाय विभाग द्वारा सडक़ों की मरम्मत नियमानुसार नहीं होने से प्रमुख सडक़ों व चौराहों की सूरत भी बिगड़ रही है। इसका उदाहरण खजाना गली, घी मंडी, कायस्थ मोहल्ला, कमला बावड़ी, बकरा मंडी, वैशाली नगर मेन रोड, एलआईसी कॉलोनी में देखी जा सकती है। विभाग ने यह पाइल लाइन के बाद सडक़ की मरम्मत नहीं की है।

मेरे ध्यान में इस तरह का मामला नहीं है। अधिकारियों व ठेकेदारों को निर्देश दिए जाएंगे कि पाइप लाइन डालने के बाद सडक़ों की नियमानुसार मरम्मत करें।
पी.एल.वर्मा,अतिरिक्त मुख्य अभियंता जलदाय विभाग अजमेर

पाइप लाइन डालने के बाद खोदी गई सडक़ की नियमानुसार मरम्मत सम्बधित विभाग को करनी होगी। सम्बन्धित की जिम्मेदार तय की जाएगी। इस मामले में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विश्व मोहन शर्मा,जिला कलक्टर, अजमेर

Updated on:
28 Apr 2019 05:11 pm
Published on:
30 Apr 2019 07:44 am