29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Humrah Ajmer: किया योग और व्यायाम, बिताए सुकून के पल

जस्थान पत्रिका के हमराह में सबको ठहाका लगाने, सैर-सपाटा और योग करने का अवसर मिला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 28 Apr 2019, 9:15 AM IST

humrah programme in ajmer

humrah programme in ajmer

अजमेर.

अप्रैल के खुशनुमा मौसम में रविवार को लोगों ने सुकून के पल बिताए। रोजमर्रा की भागदौड़, वाहनों के शोर-शराबे से दूर रहकर उन्हें प्रकृति को निहारा। अरावली की सुंदरता और आनासागर के पक्षियों के कलरव के बीच प्रकृति प्रेमी उत्साहित नजर आए। राजस्थान पत्रिका के हमराह में सबको ठहाका लगाने, सैर-सपाटा और योग करने का अवसर मिला।

गौरव पथ-आनासागर चौपाटी पर आयोजित हमराह कार्यक्रम में बच्चे, युवा, प्रौढ़ और बुजुर्ग भाग लेने पहुंचे। पक्षियों का कलरव ने मधुर तरानों का एहसास कराया। बच्चों को को मस्ती का भरपूर मौका मिल गया। उन्होंने स्केटिंग का जमकर लुत्फ उठाया। बुजुर्गों के ओम के उच्चारण से वातारवण गूंज उठा। जैसे ही प्राची से सूरज निकला लोगों ने पहली किरण को नमस्कार किया। लोगों ने हमराह में योगासन भी किए। सूर्य नमस्कार, कपालभाति और अन्य योगासन का अभ्यास किया।


स्वास्थ्य जांच में उमड़े लोग
कार्यक्रम के दौरान जेएलएन अस्पताल के पूर्व अधीक्षक डॉ. एल. के. नेपायिा और उनकी टीम ने लोगों के नेत्रों की जांच की। स्वास्थ्य जांच के अलावा कई लोगों ने खान-पान, पौष्टिक आहार और अन्य परामर्श भी लिया।

सोशल मीडिया पर छाया हमराह
हमराह कार्यक्रम सोशल मीडिया पर छाया रहा। लोगों ने खुद और परिवार की सेल्फी-फोटो खींचकर फेसबुक और वॉट्सएप पर अपलोड किए। इस पर उन्हें तुरन्त कमेंट और लाइक्स मिले। इस दौरान कांग्रेस नेता शिव बंसल, डॉ. हरीश बेरी, रचित कच्छावा और अन्य मौजूद रहे।