
water crisis in ajmer
अजमेर/ब्यावर.
पानी की किल्लत से समूचा जिला जूझ रहा है। कहीं लोगों को पानी उपलब्ध नहीं है, तो कहीं पानी लाना टेढ़ी खीर है। गांवों, कस्बों और शहरों में हालात खराब हो रहे हैं। छावनी अंडरब्रिज से गुजरने वाले राहगीर हो या वाहन चालक, जोखिम उठाना उनकी मजूबरी बन चुका है। यहां भरे पानी के कारण इस मार्ग से गुजरने वालों के पास दो ही रास्ते हैं, या तो वह भरे पानी से गुजरे या फिर रेलवे ट्रेक पार कर नियमों का उल्लंघन करें।
ऐसे में यहां कभी भी कोई बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। भरे पानी को लेकर प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से राहगीर व वाहन चालक भी परेशान हैं। बरसात के दिनों में समस्या और विकट होने के आसार हैं।
लोगों का कहना रहा कि छावनी रेलवे फाटक से लोगों की लगातर आवाजाही रहती है और दिन में कई बार फाटक बंद होने पर परेशानी से राहत के लिए यहां दो अंडरपास का निर्माण किया गया। इसमें एक से आना और दूसरे से जाना रहता है। गत माह 28 जनवरी को रेलवे के चल रहे निर्माण कार्य के कारण एक अंडरब्रिज को बंद कर दिया गया। यहां लगे पानी के पाइप से नाले नालियों के आने वाले पानी की निकासी भी अवरूद्ध हो गई। यहां पर पानी भरने लगा, लेकिन इसे खाली करने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे।
हो सकता है हादसा
भरे पानी से बचने के लिए पैदल चलने वाले राहगीर हो या फिर दो पहिया वाहन चालक और साइकिल वाले, रेलवे ट्रेक पार करने को मजबूर हैं। यहां से रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। इसमें स्कूली बच्चे, महिलाएं व छोटे बच्चे भी होते हैं। रेलवे ट्रेक पार करते समय ट्रेन से कभी भी हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। महिलाएं, पुरुषों व स्कूली बच्चों को रेलवे ट्रेक पार करते देखा गया। उन लोगों का कहना रहा कि वे ट्रेक मजबूरी में पार कर रहे हैं। यदि ब्रिज से होकर गुजरे तो पानी में भीग जाएंगे और यह पानी भी नाले नालियों का है, जो विभिन्न क्षेत्र से यहां आकर जमा हो रहा है।
पानी निकासी के हो इंतजाम
यहां से गुजरने वालों की सुरक्षा से न तो प्रशासन को कोई सरोकार है और न ही यहां भरे पानी की निकासी के लिए कोई इंतजाम किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यहां पानी निकासी के लिए पाइप लगाया गया है लेकिन वर्तमान में चल रहे निर्माण कार्य के कारण पानी निकासी का पाइप दब गया है और ऐसे में पानी की निकासी नहीं हो रही। यही कारण है कि बंद पड़े अंडरब्रिज का पानी भी इस ब्रिज में भर गया है और दिनों दिन पानी बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों का आना जाना ही मुश्किल हो रहा है। पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए।
Updated on:
26 Apr 2019 04:35 pm
Published on:
27 Apr 2019 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
