अजमेर

Roads Repair: दीपावली से पहले सुधरेगी सडक़ें, चार विभागों ने अधिकारियों ने भी कसी कमर

Ajmer roads repair: देवनानी ने कहा कि ये सभी योजनाएं जनहित से जुड़ी हैं और इनमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तय समय सीमा में कार्य पूर्ण कर अजमेर शहर को बेहतर स्वरूप देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

less than 1 minute read
Sep 13, 2025

Ajmer development: अजमेर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर जिला प्रशासन, नगर निगम, एडीए और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की बैठक लेकर शहर के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि दीपावली से पूर्व अजमेर शहर की सभी क्षतिग्रस्त सडक़ों की मरम्मत कर जनता को राहत पहुंचाई जाए।

उन्होंने केसरबाग पुलिया को ऊंचा और चौड़ा करने का प्रस्ताव 15 दिन में तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही बोराज, आम्बा नाड़ी, माकड़वाली सहित शहर के 12 तालाबों और नदियों की पाल को मजबूत बनाने का काम जल्द शुरू करने पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें

Free Coaching: राजस्थान सरकार ने दिया तोहफा, बीस से अधिक प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग फ्री, 30 सितम्बर तक करें आवेदन

बैठक में उन्होंने बहुउद्देशीय स्टेडियम के लिए भूमि आवंटन, एंट्री प्लाजा और वरुण सागर में झूलेलाल जी की मूर्ति सहित विभिन्न सौन्दर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इसके अलावा चौरसियावास तालाब, काजीपुरा-हाथीखेड़ा मार्ग, एलिवेटेड रोड, बांडी नदी अतिक्रमण मुक्त अभियान और अन्य परियोजनाओं की गति बढ़ाने के आदेश दिए।
देवनानी ने नगर निगम को गांधी भवन सार्वजनिक पुस्तकालय के उन्नयन, ड्रेनेज परियोजना की स्वीकृति, अजमेर प्रवेश द्वार से अम्बेडकर सर्किल तक सडक़ मार्ग व चौराहों के सौन्दर्यीकरण तथा क्षतिग्रस्त एलिवेटेड रोड की मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने वर्षा ऋतु में बचाव के लिए सुरक्षा उपाय, एलिवेटेड रोड के नीचे टू-व्हीलर पार्किंग की व्यवस्था और पार्षद फंड से चल रहे कार्यों की प्रगति पर भी विशेष चर्चा की।

देवनानी ने कहा कि ये सभी योजनाएं जनहित से जुड़ी हैं और इनमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तय समय सीमा में कार्य पूर्ण कर अजमेर शहर को बेहतर स्वरूप देना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

ये भी पढ़ें

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती: 25 लाख परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, परीक्षा के लिए जारी हुए दिशा-निर्देश
Published on:
13 Sept 2025 11:50 am
Also Read
View All