अजमेर

557 यूजी-पीजी कॉलेजों के लिए आई Good News, राजस्थान सरकार ने अक्षय ऊर्जा निगम को किया अधिकृत, जानें क्या मिलेगा फायदा

Good News: सरकार ने कॉलेज शिक्षा निदेशालय के अधीन 557 यूजी-पीजी कॉलेज में रूफटॉप सौर ऊर्जा पैनल स्थापित करने का फैसला किया है।
2 min read
• •
Updated: 19 Apr 2025, 3:16 PM IST
Feature image

Roof Top Solar Plant Will Install In UG-PG College: सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य के सभी 557 यूजी-पीजी कॉलेज में रूफटॉप सौर ऊर्जा प्लांट की स्थापना होगी। राज्य सरकार ने इसके लिए अक्षय ऊर्जा निगम को अधिकृत किया है।

पारंपरिक हाइड्रो और तापीय बिजली के अलावा सरकार ने सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए कुसुम योजना, पीएम सूर्योदय सहित कई योजनाएं चालू की हैं। आमजन में सौर ऊर्जा उत्पादन के प्रति जागरुकता बढ़ी है। लेकिन इसका दायरा अभी भी सीमित है। सरकार ने कॉलेज शिक्षा निदेशालय के अधीन 557 यूजी-पीजी कॉलेज में रूफटॉप सौर ऊर्जा पैनल स्थापित करने का फैसला किया है।

नोडल अधिकारी नियुक्त

कॉलेज शिक्षा निदेशालय ने रूफटॉप सौर पैनल लगाने के लिए 48 कॉलेज को नोडल बनाया गया है। नोडल अधिकारी विभिन्न कॉलेज में सौर ऊर्जा पैनल, प्लांट, लोड क्षमता और अन्य जानकारी देंगे।

35% घरों में सौर पैनल

राज्य के जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम में 35 प्रतिशत घरेलू उपभोक्ताओं के घरों में भी रूफ टॉप सौर पैनल नहीं लगे हैं। उपभोक्ताओं में सौर ऊर्जा उत्पादन का लेकर ज्यादा रुचि नहीं है। कृषि उपभोक्ताओं में भी 50 प्रतिशत उपभोक्ता डिस्कॉम की बिजली पर निर्भर हैं। राज्य के जयपुर, जोधपुर डिस्कॉम के भी यही हाल हैं।

हर साल बढ़ रही डिमांड

साल 2014-15 में औसतन शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन 450 लाख यूनिट खपत थी। यह दस साल में बढ़कर 725 लाख यूनिट पहुंच चुकी है। उपभोक्ताओं के साथ हर साल बिजली की डिमांड 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ रही है।

फैक्ट फाइल

557 कॉलेज हैं राज्य में

100 कॉलेज में भी नहीं है सौर पैनल

4 हजार से ज्यादा शिक्षक हैं कार्यरत

5 हजार से ज्यादा कार्मिक कार्यरत

20 लाख से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत

अभी 30 प्रतिशत कॉलेज में पैनल


मौजूदा वक्त 30 प्रतिशत कॉलेज में ही रूफटॉप सौर पैनल लगे हैं। 70 प्रतिशत कॉलेज जयपुर, जोधपुर और अजमेर डिस्कॉम की बिजली पर निर्भर हैं। सरकार ने सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सभी कॉलेज में रूफटॉप सौर पैनल लगाने की घोषणा की है।

Updated on:
19 Apr 2025, 3:16 PM IST
Published on: