23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13 करोड़ 71 लाख के मायरे के बाद नागौर में फिर से भरा गया इतने करोड़ का मायरा, डॉक्टर मामा ने दिए उपहार

Doctor Mama Gift Mayra: पहले आठ करोड़ का मायरा चर्चा में आया था, उसके बाद 13 करोड़ से भी ज्यादा का मायरा चर्चा का विषय बना था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 19 Apr 2025, 1:54 PM IST

Nagaur Mayra News: राजस्थान की धरती पर रिश्तों की गर्माहट और परंपराओं की चमक एक अनोखा रंग बिखेरती है। नागौर जिले में ऐसी ही एक भावुक परंपरा है जिसे मायरा या भात कहा जाता है। नागौर जिले से अक्सर ज्यादा मायरा भरने की खबरे आती हैं। पहले आठ करोड़ का मायरा चर्चा में आया था, उसके बाद 13 करोड़ से भी ज्यादा का मायरा चर्चा का विषय बना था। अब फिर एक करोड़ का मायरा चर्चा में है।

हाल ही में नागौर के जाखन गांव से एक बार फिर यह परंपरा चर्चा में आ गई है। यहां के डॉ. रतन और डॉ. पूनम चौधरी और उनके परिवार ने बहनों शारदा और आशा की बेटियों.. सुनीता और अनीता की शादी में एक करोड़ रुपये का मायरा भरा। इस भात में 51 लाख नकद, 31 तोला सोना, 3 किलो चांदी और 2 चांदी के नारियल शामिल रहे। यह भावनाओं और समर्पण का अनमोल उदाहरण बना।

यह भी पढ़ें : 9 को सगाई हुई और 11 को 10 लाख साफ, होने वाली दुल्हन के नाम से आया था दूल्हे के पास फोन

यह पहली बार नहीं है जब नागौर का मायरा सुर्खियों में आया हो। मार्च 2025 में मेड़ता सिटी के पास बेदावड़ी गांव में हुए एक मायरे ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। भाइयों ने बहन के परिवार को 13.71 करोड़ का मायरा भेंट किया था। जिसमें नकद, 6 प्लॉट, 80 बीघा जमीन, सोने.चांदी के आभूषण, बोलेरो गाड़ी और ट्रैक्टर तक शामिल थे। इससे पहले आठ करोड़ और उससे पहले भी करोड़ों के कई मायरे चर्चा में रहे थे।