अजमेर

RPSC: अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट

प्राध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2018 के लिए।
2 min read
Mar 23, 2020
rpsc ajmer
rpsc ajmer

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्राध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2018 के तहत आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट संबंधित आदेश जारी किए हैं।

सचिव आशीष गुप्ता ने बताया कि कार्मिक विभाग ने 23 जून 2019 के तहत प्रक्रियाधीन भर्तियों में आर्थिक पिछड़ा वर्ग को 10 प्रतिशत, विशेष पिछड़ा वर्ग 5 एवं नि:शक्तजन को 4 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के आदेश जारी किए हैं। इसके चलते प्राध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2018 में आयोग ने बीते वर्ष 19 सितंबर को शुद्धि पत्र जारी कर पुन: आवेदन लिए थे।

इस शुद्धि पत्र के तहत नवीन आवेदकों की आयु गणना 1 जुलाई 2020 रखी गई है। राज्य सरकार की 23 सितंबर 2008 की अधिसूचना अन्तर्गत जो अभ्यर्थी 1 जुलाई 2020 को अधिक आयु के होंगे उन्हें अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। आयेाग ने वेबसाइट पर शुद्धि पत्र जारी कर दिया है। अभ्यर्थी इसका अवलोकन कर सकते हैं।

31 मार्च तक नहीं खुलेंगे सरकारी विभाग

अजमेर. कोरोना वायरस संक्रमण के चलते महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय और कॉलेज सहित सभी सरकारी दफ्तर अब 31 मार्च तक लॉक डाउन रहेंगे। आवश्यक सेवाओं में सिर्फ पुलिस, मेडिकल सेवा, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दफ्तर ही खुलेंगे। पहले राज्य सरकार ने सरकारी, निजी दफ्तरों, बोर्ड, विश्वविद्यालयों में 50 प्रतिशत स्टाफ को ही बुलाने के निर्देश दिए थे। अब सरकार ने 31 मार्च तक लॉकडाउन का फैसला किया है। लिहाजा सभी सरकारी, निजी कार्यालय, मॉल, दुकानें, फैक्ट्रियां, गोदाम, वर्कशॉप, रोडवेज, ऑटो, कैब, टैक्सी, सिटी बस, टेम्पो सहित सभी परिवहन सेवाएं बंद रहेंगी।

खुलेंगे ये दफ्तर
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, कारागार सुरक्षा, रसद, आपदा प्रबंधन, जिला परिषद, बिजली, पेयजल, नगर निगम, गृह विभाग, आयुर्वेद, मेडिकल कॉलेज, हॉस्टिपल और डिस्पेंसरी।

Updated on:
23 Mar 2020 08:30 am
Published on:
23 Mar 2020 08:30 am