4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dholpur : बजरी माफिया के हौसले बुलंद, पुलिस चौकी पर फेंके पत्थर

पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेक्टर पर सवार बजरी माफिया ने चौकी पुलिस पर पथराव कर दिया
less than 1 minute read
Google source verification
Dholpur : बजरी माफिया के हौसले बुलंद, पुलिस चौकी पर फेंके पत्थर

Dholpur : बजरी माफिया के हौसले बुलंद, पुलिस चौकी पर फेंके पत्थर

धौलपुर.

एक ओर पुलिस और प्रशासन कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता अभियान चलाने में व्यस्त है, तो वहीं शहरी क्षेत्र में बजरी माफिया का दुस्साहस बढ़ता नजर आ रहा है। शहर के हाइवे स्थित कोतवाली थाने की सागरपाड़ा चौकी पर रविवार दोपहर चंबल बजरी से भरे ट्रेक्टर-ट्रॉली सवारों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बचाव करते हुए चौकी परिसर में छिपकर जान बचाई। सूचना मिलने पर चौकी पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर मध्यप्रदेश की सीमा से करीब आधा दर्जन चंबल बजरी से भरे ट्रेक्टर-ट्रॉलियां ने धौलपुर की सीमा में प्रवेश किया।

इस दौरान कोतवाली थाना पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन ट्रेक्टर पर सवार बजरी माफिया ने चौकी पुलिस पर पथराव किया और तेज रफ्तार के साथ आगे निकल गए। कोतवाली थाना प्रभारी रमेश तंवर ने बताया कि सागरपाड़ा चौकी से गुजरने वाले बजरी वाहनों की ओर से पत्थर फैंके जाने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। आरोपितों को चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया जाएगा।

अवैध बजरी ले जाते गिरफ्तार

धौलपुर. कोतवाली थाना पुलिस ने रविवार को अवैध रूप से बजरी ले जाते एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महावीर गुर्जर निवासी बददुपुरा थाना बाड़ी सदर है।

बीमारी से पुलिसकर्मी की मौत

राजाखेड़ा. पुलिस लाइन में तैनात राजखेड़ा के गोहदुपुरा निवासी मुख्य आरक्षक विजेन्द्र सिंह की रविवार को लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। इनके शव को राजाखेड़ा के शहीद राघवेंद्र सिंह परिहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से पोस्टमार्टम के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। उपनिरीक्षक अबजीत ने बताया कि मृतक पुलिसकर्मी के पुत्र बलवीर ने राजाखेड़ा थाना में मर्ग दर्ज कराई है।