4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exam:नया टाइम टेबल बनाने में जुटे सीबीएसई और विश्वविद्यालय

कोरोना वायरस संक्रमण के कारण स्थगित हुई है परीक्षा
2 min read
Google source verification
cbse exam

cbse exam

अजमेर. सीबीएसई और महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय वार्षिक परीक्षाओं का संशोधित टाइम टेबल बनाने में जुट गए हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 31 मार्च तक परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। अब संस्थाएं नया टाइम टेबल बनाकर वेबसाइट पर अपलोड करंगे।

सीबीएसई ने दसवीं-बारहवीं और विश्वविद्यालय ने सैद्धांतिक और प्रायोगिक परीक्षाएं स्थगित की हैं। दोनों संस्थाएं संशोधित टाइम टेबल बनाने में जुट गए हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण सहित केंद्र/राज्य सरकार के निर्देशानुसार ही परीक्षाएं होंगी। लिहाजा संस्थाएं उसके अनुरूप ही टाइम टेबल बनाएंगी।

Read More: RPSC:फिजियोथेरेपिस्ट पद के लिए फिर भरना होगा फॉर्म, पढ़ें पूरी खबर..

मालूम हो कि सीबीएसई के अजमेर, नई दिल्ली, दिल्ली वेस्ट, पुणे, भोपाल, पंचकुला, गुवाहाटी, प्रयागराज, देहरादून, पटना, भुवनेश्वर, चेन्नई, तिरुवंतपुरम रीजन में दसवीं और बारहवीं के करीब 32 लाख नियमित और स्वयंपाठी तथा मदस विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर 3.10 लाख से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षाओं में पंजीकृत हैं।

Read More: Janta Curfew: सब्जी और आवश्यक सामग्री खरीदने उमड़े लोग

विश्वविद्यालय के लिए आसान नहीं कॉपियों का केंद्रीयकृत मू्ल्यांकन

अजमेर.विद्यार्थियों की कॉपियों का केंद्रीयकृत मूल्यांकन कराना महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के लिए आसान नहीं है। एक साथ विषयवार शिक्षकों कैंपस में बुलाना और संसाधन जुटाना चुनौतिपूर्ण है। इसके अलावा कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए तो यह सिरदर्द साबित हो सकता है।

Read More: #Coronaeffect: दरगाह के केवल दो गेट खुले रहेंगे, जायरीन से लौट जाने की अपील

वार्षिक परीक्षाओं मेेें स्नातक और स्नातकोत्तर विषयों के 3 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होते रहे हैं। परीक्षाओं के बाद कॉपियों के सीलबंद बंडल विश्वविद्यालय पहुंचाए जाते हैं। यहां से गोपनीय-परीक्षा विभाग इन्हें परीक्षकों को जांचने भेजते हैं। परीक्षक जांच के बाद कॉपियां और गोपनीय लिफाफे में अवार्ड लिस्ट भेजते हैं। इसमें देरी होती है। लिहाजाविश्वविद्यालय ने एकेडेमिक कौंसिल और प्रबंध मंडल की बैठक में वार्षिक परीक्षाओं की कॉपियों के केंद्रीयकृत मूल्यांकन का फैसला किया है।

Read More: #CORONA: कोरोना से 60 प्रतिशत ज्वैलरी कारोबार प्रभावित