अजमेर

RPSC: अभ्यर्थियों ने दी उत्तर कुंजी पर आपत्ति

अभ्यर्थी ऑनलाइन आपत्तियां देने में व्यस्त रहे। इसेक लिए निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराई गई।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2019, 5:16 PM IST
rpsc online grievance
rpsc online grievance

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) की 27 से 31 मई तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं (recruitment exam) की उत्तर कुंजी पर अभ्यर्थियों ने आपत्तियां (grievance) दी। शुक्रवार को अंतिम दिन होने से अभ्यर्थी व्यस्त रहे।

आयोग ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी (कृषि विभाग) संवीक्षा परीक्षा, संरक्षण अधिकारी (महिला अधिकारिता विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, व्याख्याता सांरगी वाद्य परीक्षा (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा - 2018 की उत्तरकुंजी वेबसाइट पर जारी थी। अभ्यर्थी शुक्रवार को ऑनलाइन आपत्तियां (online grievance) देने में व्यस्त रहे। इसेक लिए निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराई गई। आपत्तियां आयोग की वेबसाइट (website) पर उपलब्ध मास्टर प्रश्न पत्र (master paper) के क्रमानुसार ही ली गई हैं।

मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के पूर्व घोषित परिणाम के तहत तीन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (main exam) के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया है। सचिव के. के. शर्मा ने बताया कि सहायक अभियंता (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा-2018 (assistant engineer exam) के 18 जुलाई को घोषित परिणाम के तहत तीन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए अस्थाई (temprarory) रूप से सफल घोषित किया गया है।

अभ्यर्थियों के कट ऑफ माक्र्स जारी
आयोग ने प्रधानाध्यापक (माध्यमिक विद्यालय) (headmaster secondary school) की विचारित सूची के तहत अस्थाई रूप से सूचीबद्ध अभ्यर्थियों के वर्गवार कट ऑफ माक्र्स (cut of marks) जारी कए हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाध्यापक (माध्यमिक विद्यालय) परीक्षा 2 सिंतबर 2018 को कराई गई थी। पात्रता जांच के लिए विचारित सूची 19 जुलाई को जारी की गई थी। सरिता कुमारी बनाम राज्य और अन्य में उच्च न्यायालय ने 2 सितंबर को आदेश जारी किए। इसकी अनुपालना में आयोग ने विचारित सूची के तहत अस्थाई रूप से सूचीबद्ध अभ्यर्थियों के वर्गवार कट ऑफ माक्र्स जारी किए हैं।

Published on: