अजमेर

RPSC ने डिलीट किया सामान्य ज्ञान और हिंदी के एक-एक प्रश्न

वरिष्ठ अध्यापक संस्कृत शिक्षा प्रतियोगी परीक्षा-2018 के पेपर में
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Apr 2019, 7:14 AM IST
questions delete
questions delete

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के ग्रुप ए और बी के तहत विषयवार उत्तरकुंजी जारी कर दी है।

सामान्य ज्ञान में प्रश्न डिलीट
आयोग ने 19 और 20 फरवरी को सामान्य ज्ञान, संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी की परीक्षा कराई गई थी। इनकी उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर जारी की गई है। आयोग ने ग्रुप ए एवं बी के अन्तर्गत सामान्य ज्ञान विषय के पेपर में प्रश्न संख्या 89 को डिलीट किया है।

हिंदी में भी प्रश्न डिलीट
इसी तरह ग्रुप बी में हिंदी के पेपर में प्रश्न संख्या 117 को डिलीट किया गया है। अंग्रेजी और संस्कृत के पेपर में कोई प्रश्न डिलीट नहीं किया गया है। अभ्यर्थी उत्तरकुंजी पर 14 से 16 अप्रेल तक निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आपत्ति दे सकेंगे। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से विस्तृत जानकारी ले सकेंगे।

परिणाम का इंतजार
अभ्यर्थियों को फरवरी में आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2018 के परिणाम का इंतजार है। आयोग उत्तर कुंजी पर आपत्तियां लेने के बाद इनकी जांच करेगा। इसके बाद परिणाम प्रोसेस किया जाएगा।

Published on: