अजमेर

RPSC: जल्दी दें उत्तर कुंजी पर आपत्ति, वरना होगा बड़ा नुकसान

अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क के साथ शनिवार तक आपत्ति दे सकेंगे। आपत्तियां आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार दी जा सकेंगी।
2 min read
• •
Updated: 21 Sep 2019, 8:56 AM IST
rpsc sr. teacher answer key
rpsc sr. teacher answer key

राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) ने 3 और 4 जुलाई को आयोजित विभिन्न परीक्षाओं की उत्तर कुंजी पर आपत्ति मांगी है। अभ्यर्थी शनिवार रात 11.59 बजे तकऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।

उप सचिव सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक (senior tecaher) (विशेष शिक्षा) (टीएसपी) प्रतियोगी परीक्षा 2018 के सामान्य ज्ञान (GK) एवं अंग्रेजी (English), सामाजिक विज्ञान (social science), हिन्दी (hindi), विज्ञान (science), संस्कृत (sanskrit) व गणित (maths) की उत्तरकुंजी (answer key) पर आपत्ति मांगी गई है। अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क के साथ शनिवार तक आपत्ति दे सकेंगे। आपत्तियां आयोग की वेबसाईट (rpsc portal) पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार दी जा सकेंगी।

पेपर वेबसाइट पर उपलब्ध
परीक्षा के पेपर (examination papers)आयोग की वेबसाइट (webiste) पर उपलब्ध हैं। वांछित प्रमाण पत्र नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रति प्रश्न सौ रुपए आपत्ति शुल्क (सेवा शुल्क अतिरिक्त) देय होगा। शुल्क ई-मित्र कियोस्क अथवा अभ्यर्थी स्वयं के माध्यम से भी पोर्टल पर उपलब्ध पेंमेंट गेटवे से किया जाएगा।

उपाचार्य/अधीक्षक भर्ती में बढ़े 41 पद

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में उपाचार्य/अधीक्षक पद के लिए दोबारा आवेदन मांगे हैं। कार्मिक विभाग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC) और विशेष योग्यजन (Special PH) को देय आरक्षण के बाद इस भर्ती में पदों की संख्या बढकऱ 86 हो गई है। सचिव के. के. शर्मा ने बताया कि आयोग ने उपाचार्य/अधीक्षक/औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के 45 पदों पर पिछले साल 3 अप्रेल को ऑनलाइन आवेदन (online form) मांगे थे। राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10, अति पिछड़ा वर्ग को 5 और विशेष योग्यजन को 4 प्रतिशत आरक्षण देने की अधिसूचना जारी की है। कार्मिक विभाग के आदेशानुसार इस भर्ती में पदों की संख्या 86 हो गई है।

Updated on:
21 Sep 2019, 8:56 AM IST
Published on: