29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC: उपाचार्य और अधीक्षक भर्ती में बढ़े 41 पद, आयोग ने मांगे फार्म

पूर्व में आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा फार्म भरने की जरूरत नही होगी। अलबत्ता वे ऑनलाइन फार्म में संशोधन कर सकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 21 Sep 2019, 8:12 AM IST

rpsc ajmer

rpsc ajmer

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) में उपाचार्य/अधीक्षक पद के लिए दोबारा आवेदन मांगे हैं। कार्मिक विभाग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और विशेष योग्यजन को देय आरक्षण के बाद इस भर्ती में पदों की संख्या बढकऱ 86 हो गई है।

सचिव के. के. शर्मा ने बताया कि आयोग ने उपाचार्य/अधीक्षक/औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के 45 पदों पर पिछले साल 3 अप्रेल को ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। राज्य सरकार (state govt) ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 10, अति पिछड़ा वर्ग को 5 और विशेष योग्यजन को 4 प्रतिशत आरक्षण देने की अधिसूचना जारी की है।

read more: इस अस्पताल में वो कर रहा था अश्लील हरकत, सीसीटीवी में हो गई कैद

कार्मिक विभाग के आदेशानुसार इस भर्ती (recruitment) में पदों की संख्या 86 हो गई है। इसके तहत 41 पद बढ़े हैं। आवेदन 24 सितंबर से 8 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन (online form) कर सकते हैं। जो आवेदन पूर्व में आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा फार्म भरने की जरूरत नही होगी। अलबत्ता वे ऑनलाइन फार्म में संशोधन कर सकेंगे। जिन आवेदकों ने पूर्व में अनारक्षित श्रेणी (un resevred category) में आवेदन किया था वे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आरक्षण के पात्र हैं तो वे भी फार्म में संशोधन कर सकेंगे।

read more: कश्मीरियों ने तो 1947 में ही दे दिया था संदेश- आरिफ मोहम्मद

वर्गवार वर्गीकरण सूचना जारी
सचिव शर्मा ने बताया कि कार्मिक विभाग के 23 जून 2019 के पत्र के अनुसार प्रक्रियाधीन भर्तियों (rpsc recruitment) में अति पिछड़ा वर्ग को 5 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है। इसके तहत कृषि विभाग से नया संशोधित वर्गवार वर्गीकरण जारी हुआ है। आयोग ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी पद भर्ती के लिए वर्गवार नवीनतम संशोधित वर्गीकरण (new classification) वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी इसका अवलोकन कर सकते हैं।

मुख्य सूची में प्रतिस्थापित
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक हिंदी (विशेष शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2015 के तहत अभ्यर्थी को मुख्य सूची (main list) में प्रतिस्थापित किया है। सचिव शर्मा के मुताबिक पूर्व में 20 नवंबर 18 को जारी परिणाम के क्रम में वर्ग परिवर्तन के कारण गोपाल लाल (क्रमांक 102958) को मुख्य सूची में 28 ए प्रतिस्थापित किया गया है।

read more: सावधान, आगे खतरनाक रोड है, देखें वीडियो