29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC: फिर से फार्म भरने का सुनहरा मौका, 23 सितंबर से करें आवेदन

कार्मिक विभाग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग और विशेष योग्यजन को देय आरक्षण के तहत आवेदन मांगे गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 20 Sep 2019, 5:15 PM IST

rpsc recruitment

rpsc recruitment

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) ने समूह अनुदेशक/सर्वेयर-सहायक शिक्षुता सलाहकार (ग्रुप द्वितीय) भर्ती 2018 के तहत दोबारा आवेदन (applications) मांगे हैं। कार्मिक विभाग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EBC), अति पिछड़ा वर्ग (MBC) और विशेष योग्यजन (Special PH) को देय आरक्षण के तहत आवेदन मांगे गए हैं।

सचिव के. के. शर्मा ने बताया कि राजस्थान तकनीकी प्रशिक्षण अधीनस्थ सेवा नियम-1975 के तहत समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रुप-द्वितीय के 34 पदों के लिए 3 अप्रेल 2018 को ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। राज्य सरकार (state govt) ने इसी साल अति पिछड़ा वर्ग को पांच प्रतिशत (5 percent), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को दस प्रतिशत (10 percent) और विशेष योग्यजन को चार प्रतिशत (4 percent) आरक्षण देने का फैसला किया है।

read more: Jee Mains 2020: 5 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने भरे जेईई मेन्स के फार्म

कार्मिक विभाग (department of personnel) से मिले पत्र के तहत आयोग ने 34 पदों के लिए दोबारा आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी 23 सितंबर से 7 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन (online form) कर सकेंगे। जो आवेदन पूर्व में आवेदन कर चुके हैं, उन्हें दोबारा फार्म भरने की जरूरत नही होगी। अलबत्ता वे ऑनलाइन फार्म में संशोधन (change) कर सकेंगे। जिन आवेदकों ने पूर्व में अनारक्षित श्रेणी (un reserved category) में आवेदन किया था वे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आरक्षण के पात्र हैं तो वे भी फार्म में संशोधन कर सकेंगे।

read more: RPSC : अभ्यर्थी दे सकेंगे उत्तर कुंजी पर आपत्ति

इसी तरह प्राध्यापक (school lecturer) प्रतियोगी परीक्षा (स्कूल शिक्षा) 2018 के तहत भी अति पिछड़ा वर्ग को पांच प्रतिशत, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को दस प्रतिशत और विशेष योग्यजन को चार प्रतिशत आरक्षण लागू होना है। अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए भी 12 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे।

आयोग ने स्थगित की थी परीक्षाएं
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने बीती 28 जून को चार प्रतियोगी परीक्षाओं (four exams) को स्थगित कर दिया था। आयोग ने इन भर्तियों में संशोधित विज्ञापन जारी कर आर्थिक रूप से कमजोर और अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों से आवेदन लेने का फैसला किया था। इन परीक्षाओं में माध्यमिक शिक्षा (secondary education)विभाग की स्कूल व्याख्याता प्रतियोगी परीक्षा-2018, फिजियोथेरेपिस्ट स्क्रीनिंग टेस्ट (चिक्तिसा शिक्षा विभाग) प्राध्यापक स्कूल शिक्षा (संस्कृत शिक्षा विभाग) और सहायक वन संरक्षक एवं वन रेंज अधिकारी ग्रेड प्रथम परीक्षा-2018 शामिल हैं।

read more: MDSU: शुरू होगा कॉपियों का ऑनलाइन मूल्यांकन