29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jee Mains 2020: 5 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने भरे जेईई मेन्स के फार्म

विद्यार्थी नेट बैंकिंग/डेबिट-क्रेडिट कार्ड से फीस जमा करा सकेंगे। परीक्षा 6 से 11 जनवरी के बीच कराई जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 20 Sep 2019, 9:14 AM IST

jee mains 2020

jee mains 2020

अजमेर.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NATIONAL TESTING AGENCY) के तत्वावधान में जईई मेंस (Jee Mains) के ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। अब तक 5 लाख से ज्यादा विद्यार्थी फार्म भर चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर होगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इसी साल से जनवरी (January) और अप्रेल (April) में जेईई मेन्स परीक्षा कराने की शुरुआत की है। अगले साल भी दो चरण में परीक्षा होगी। इसके तहत प्रथम चरण की परीक्षा के ऑनलाइन फार्म (online form) भरने जारी हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर होगी। विद्यार्थी नेट बैंकिंग/डेबिट-क्रेडिट कार्ड (Credit Debit card) से फीस जमा करा सकेंगे। परीक्षा 6 से 11 जनवरी के बीच कराई जाएगी।

नेट-जेआरएफ के फार्म 9 तक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की दिसंबर में होने वाली नेट-जेआरएफ (net-jrf exam) परीक्षा के ऑनलाइन फार्म भरने जारी हैं। आवदेन की अंतिम तिथि 9 अक्टूबर होगी। अभ्यर्थी इसके प्रवेश पत्र (admission letter) 9 नवंबर से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा 2 से 6 दिसंबर तक कराई जाएगी।

read more: RPSC : अभ्यर्थी दे सकेंगे उत्तर कुंजी पर आपत्ति

सीटेट के ऑनलाइन फार्म 30 तक
सीबीएसई (cbse) के तत्वावधान में केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (CTET) के फार्म भरवाने जारी है। इस वर्ष 8 दिसंबर को परीक्ष होगी। विद्याथी 30 सितंबर तक फार्म भर सकेंगे। स्कूल में शिक्षक बनने के लिए सीबीएसई के तत्वावधान में केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा (सीटेट) कराई जाती है। प्रतिवर्ष यह परीक्षा फरवरी और सितम्बर में कराई जाती रही थी। बोर्ड ने 18 सितम्बर 2016 के बाद डेढ़ साल तक परीक्षा का आयोजन नहीं किया। पिछले साल से यह परीक्षा वापस शुरू हुई है। इसके तहत दिसंबर में होने वाली परीक्षा के फार्म (exam form) भरवाने जारी हैं।

read more: MDSU: शुरू होगा कॉपियों का ऑनलाइन मूल्यांकन

इसीलिए कराई जाती है परीक्षा
केंद्र सरकार ने सीबीएसई, केंद्रीय विद्यालय (KV School), जवाहर नवोदय (JNV School) और अन्य स्कूल में प्राथमिक (primary) और उच्च प्राथमिक (upper primary) और अन्य स्तर पर शिक्षकों की भर्ती के लिए केंद्रीय अध्यापक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी किया है। विभिन्न प्रदेशों में भी राज्य स्तरीय परीक्षा कराई जाती है।

read more: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने मुख्यमंत्री गहलोत पर साधा निशाना :जनहित से नहीं सरोकार