29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने मुख्यमंत्री गहलोत पर साधा निशाना :जनहित से नहीं सरोकार

अजमेर आने पर पूनिया का किशनगढ़,रूपनगढ़ व अजमेर शहर में जगह-जगह स्वागत, पूनिया बोले : पंचायतीराज चुनाव में भाजपा दिखाएगी दम
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Suresh Bharti

•

Updated: 20 Sep 2019, 3:24 AM IST

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने मुख्यमंत्री गहलोत पर साधा निशाना :जनहित से नहीं सरोकार

अजमेर को स्वामी कॉम्पलेक्स में भाजपा की संभाग बैठक में बोलते पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पूनिया। साथ में अन्य नेता।

अजमेर. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जनघोषणा पत्र पर अमल करने की बजाय जनता का ध्यान भटका रहे हैं। मुख्यमंत्री के जयपुर में दिए बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने १९३४ में वर्धा में संघ के प्रशिक्षण शिविर में संघ की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो काम (समरसता का) वे नहीं कर सके संघ ने कर दिखाया है। मुख्यमंत्री को इतिहास की जानकारी नहीं है। कांग्रेस में अंदरूनी असंतोष है।

अजमेर में गुरुवार को स्वामी कॉम्पलेक्स में पत्रकारों से मुखातिब प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि केन्द्र सरकार व भाजपा ने महात्मा गांधी की १५०वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाया और कांग्रेस को लगता है कि एक ही महापुरुष महात्मा गांधी के नाम पर वे राजनीति करते थे वह भी भाजपा ने छीन लिए।

भाजपा तमाम महापुरुषों का सम्मान करने वाली पार्टी है। कांग्रेस ने महापुरुषों का अपमान किया है। वीर सावरकर पर ट्वीट के मामले में राहुल गांधी पर मामला चल रहा है। पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इतिहास को ठीक से नहीं पढ़ा है। कश्मीर के मामले में तत्कालीन गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने संघ के सह सरसंघचालक गुरुजी को कश्मीर में राजा हरिसिंह के पास बातचीत के लिए भेजा था। सरदार पटेल व महात्मा गांधी ने संघ की प्रशंसा की है।

जीतेंगे निकाय व पंचायत चुनाव

प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ अभी से ही एंटी इंकमबेंसी है। भाजपा निकाय चुनाव एवं पंचायतराज चुनाव में जीत दर्ज करेगी। वहीं खींवसर मंडावा में उपचुनाव की तैयारी कर दी है। भाजपा ने संगठनात्मक व निकाय चुनाव की तैयारी कर ली है। प्रदेश में ५९ लाख नए लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली है।

सदन व बाहर घेरेंगे कांग्रेस को

किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफी एवं युवाओं को रोजगार भत्ता व रोजगार मामले में भाजपा सदन में लड़ रही थी तो कांग्रेस सदन से भाग रही थी।

अजमेर से लोहागढ़ पैदल यात्रा

अजमेर में अभाविप में १९८२ से ९२ तक संघर्ष किया। इसके बाद यहीं से भाजपा से जुड़े और पृथ्वीराज स्मारक (तारागढ़) से सूरजमल जाट स्मारक लोहागढ़ तक पैदल यात्रा शुरू की। यहीं से उन्हें राजनीतिक पहचान मिली और लम्बे समय तक कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़े रहे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर २५ सितम्बर को जयपुर-अजमेर के मध्य उपाध्याय की जन्मस्थली धानक्या रेलवे स्टेशन के पास बने स्मारक का लोकार्पण किया जाएगा। इसमें रक्षामंत्री राज

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का किया गर्मजोशी से स्वागत

किशनगढ़. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के किशनगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। मार्बल एरिया क्षेत्र में स्वागत समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि कार्यकर्ता केन्द्र की तरह राज्य में भाजपा को अजेय पार्टी बनाए। कांग्रेस मुक्त भारत के संकल्प के तहत कांग्रेस मुक्त राजस्थान की अवधारणा पर कार्य करें।

उन्होंने कहा कि मुझे प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी तिकड़म से नहीं जनता के आशीर्वाद से मिली है। प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का मार्बल एरिया एवं सांसद आवास समेत कई जगह स्वागत किया गया। सांसद भागीरथ चौधरी, सभापति सीताराम साहू, उपसभापति राजकुमार बाहेती, देहात जिलाध्यक्ष बी.पी. सारस्वत, प्रदेश मीडिया सह संयोजक नीरज जैन, विधायक वासुदेव देवनानी, विधायक शंकरसिंह रावत समेत मांगीलाल अग्रवाल, विकास चौधरी, मदनगंज मंडल अध्यक्ष मनोहर तारानी, किशनगढ़ मंडल अध्यक्ष जयराम मालाकार, सिलोरा मंडल अध्यक्ष गणेश गुर्जर, सुरसुरा मंडल अध्यक्ष रविकांत शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू शर्मा, पारसमल बाकलीवाल, दिनेशसिंह राठौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

51 किलो की माला पहनाई

युवा मोर्चा की ओर से अध्यक्ष राजू शर्मा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का 51 किलोग्राम की माला पहनाकर स्वागत किया।

मार्बल फैक्ट्री में भी हुआ स्वागत

प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का आरके मार्बल फैक्ट्री में भी स्वागत किया गया। आरके मार्बल गु्रप के प्रबंध निदेशक सुरेश पाटनी ने प्रदेशाध्यक्ष की अगवानी की और स्वागत किया।
कार्यकर्ता संगठन की रीढ़

रूपनगढ़. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने यहां फव्वारा सर्किल पर जनसभा में कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। जनसभा को सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक सुरेशसिंह रावत ने सम्बोधित किया।

जिलाध्यक्ष बी.पी. सारस्वत, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा, महेन्द्र पाटनी, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष विजय पारीक, पुष्कर पालिका पालिका अध्यक्ष कमल पाठक, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना आदि मौजूद थे। इससे पूर्व सरपंच भगवानदास लखन, डीसीवी किरण, जाट समाज पुष्कर क्षेत्र के अध्यक्ष पांचूराम थाकण, नन्दाराम मूण्ड, कैलाश बेनीवाल, महामंत्री प्रदीप गंगवाल, जिला मंत्री जयराम चौधरी, बहादुरसिंह राठौड़, रतन लुहाडिय़ा, रमेश जोशी आदि ने माल्यार्पण कर व साफा बंधवाकर स्वागत किया। इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने वीर तेजाजी महाराज की निर्वाण स्थली सुरसुरा स्थित मन्दिर में शीश नवाया तथा दर्शन किए।

- सत्ता के विशेषाधिकार का मिथक टूटेगा

पुष्कर. प्रदेश में इस बार संगठन व कार्यकर्ताआें के बलबूते सत्ता के विशेषाधिकार का मिथक टूटेगा तथा निकाय चुनाव में भाजपा दमदार तरीके से जीतेगी। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने ब्रह्मा मंदिर दर्शनों के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में इस बार नए व अनुभवी चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ ही गहलोत सरकार फेल हो चुकी है। इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष कमल पाठक, मंडल अध्यक्ष पुष्कर नारायण भाटी, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी देवी पाराशर, कड़ेल सरपंच महेन्द्र सिंह मझेवला, नांद सरपंच वीरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह आदि ने उनका स्वागत किया। पूनिया ने सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक सुरेश सिंह रावत, जिला देहात अध्यक्ष बी. पी. सारस्वत, नीरज जैन, ओम प्रकाश भड़ाणा के साथ ब्रह्मा मंदिर में पूजा क