अजमेर

RPSC: थोड़ी देर में शुरू होगी छह सौ अभ्यर्थियों की काउंसलिंग

आयोग रोल नंबर 100009 से 126991 तक के छह सौ अभ्यर्थियों (600 aspirants) की प्रथम चरण की काउंसलिंग 6 से 9 अगस्त तक कराएगा।
2 min read
• •
Updated: 6 Aug 2019, 6:33 AM IST
rpsc ajmer
rpsc councelling in ajmer

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) के तत्वावधान में प्रधानाध्यापक (माध्यमिक विभाग) भर्ती परीक्षा-2018 के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग (counceling) मंगलवार से प्रारंभ होगी। इस दौरान उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

सचिव के. के. शर्मा ने बताया कि प्रधानाध्यापक (माध्यमिक विभाग) भर्ती परीक्षा-2018 (headmaster recruitment) का आयोजन बीते वर्ष 2 सितंबर को हुआ था। इनकी विचारित सूची 19 जुलाई को जारी की गई थी। आयोग रोल नंबर 100009 से 126991 तक के छह सौ अभ्यर्थियों (600 aspirants) की प्रथम चरण की काउंसलिंग 6 से 9 अगस्त तक कराएगा। इनके काउंसलिंग पत्र वेबसाइट (website )पर अपलोड (upload)कर दिए गए हैं।

वरना काउंसलिंग से वंचित

अभ्यर्थी इन्हें आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। निर्धारित समय और तिथि पर उपस्थिति नहीं होने पर अभ्यर्थी काउंसलिंग से वंचित (out from councelling) घोषित किए जाएंगे। इसके लिए अन्य अवसर भी नहीं दिया जाएगा। काउंसलिंग में अभ्यर्थियों की पात्रता जांच (documents verification) की जाएगी। जांच में पात्र पाए गए अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम (final result) जारी किया जाएगा।

मांगे सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने विभिन्न पदों पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों (retired employees) से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए 9 अगस्त तक आवेदन (online form) किए जा सकेंगे। सचिव के. के.शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्त कार्मिकों को संविदा आधार (contract basis) पर आयोग में नियुक्त (recruitment) किया जाएगा। इसके तहत चतुर्थ श्रेणी (4th class) कर्मचारी (सात पद) और लिपिक (clerk) ग्रेड द्वितीय (चार पद) के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

यूं कर सकेंगे आवेदन

राज्य सरकार से सेवानिवृत्त ऐसे कार्मिक जिनकी आयु 65 वर्ष से कम है वे निर्धारित प्रपत्र (application) में 9 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। इन्हें संविदा आधार पर नियुक्त (recruit) किया जाएगा। साथ ही कार्मिक विभाग के प्रावधान अनुसार समेकित पारिश्रमिक (salary) दिया जाएगा। आवेदक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।

Published on: