अजमेर

RPSC: जर्नलिज्म की डिग्री छोटी, डिप्लोमा है ज्यादा बढ़ा

इसको लेकर नागौर, जयपुर और अन्य इलाकों से आए अभ्यर्थियों ने सचिव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पत्रकारिता पाठ्यक्रम की डिग्री को डिप्लोमा से कम आंकने पर विरोध दर्ज कराया।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2019, 4:39 PM IST
rpsc pro post vacancy
rpsc pro post vacancy

अजमेर

राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc ajmer) में जनसंपर्क अधिकारी पद की शैक्षिक योग्यता को लेकर अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई है। इसको लेकर नागौर, जयपुर और अन्य इलाकों से आए अभ्यर्थियों ने सचिव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पत्रकारिता पाठ्यक्रम (journalism course) की डिग्री (degree) को डिप्लोमा (diploma) से कम आंकने पर विरोध दर्ज कराया।

सुशील चौधरी और अन्य अभ्यर्थियों ने बताया कि हाल में आयोग ने जनसंपर्क अधिकारी पद (PRO Post) के लिए आवेदन मांगे थे। इसमें पत्रकारिता में तीन वर्षीय बेचलर डिग्रीधारकों (bachelor degree)को आवेदन से वंचित रखा गया। जबकि डिप्लोमा धारकों से आवेदन (application) लिए गए। यह सीधे तौर पर अभ्यर्थियों (aspirants) के हितों से कुठाराघात है। अधिकांश पत्रकारों अथवा अभ्यर्थियों ने वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (vmou kota) से मान्य डिग्री प्राप्त की है। इसे दरकिनार कर पत्रकारिता में डिप्लोमा धारकों को तवज्जो दी गई है।

आंध्र प्रदेश आयोग में यह स्थिति
अभ्यर्थियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश लोक सेवा आयोग (APSC) ने भी जनंसपर्क अधिकारी पद के लिए आवेदन मांगे थे। वहां पत्रकारिता में बैचलर डिग्री धारकों को प्राथमिकता दी गई। डिप्लोमा को संबंधित आयोग ने मान्य नहीं माना। इस पर सचिव के.के. शर्मा ने सरकार औरजनसंपर्क निदेशालय (director Public relation) को पत्र भेजने का आश्वासन दिया।

गणित और संस्कृत की विस्तारित सूची जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2018 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) के तहत ग्रुप प्रथम के अंग्रेजी विषय और सिंधी विषय (द्वितीय पेपर) की प्रोविजनल सूची (provisionl) जारी की है। अंग्रेजी विषय में टीएसपी में 41 और नॉन टीएसपी में 1860 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है। जबकि सिंधी विषय में नॉन टीएसपी में 10 अभ्यर्थियों (aspirants) को शामिल किया गया है।
सचिव के. के. शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2018 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) के तहत ग्रुप प्रथम में पिछले वर्ष 28 अक्टूबर को सामान्य ज्ञान की परीक्षा और 30 अक्टूबर को अंग्रेजी और सिंधी विषय (द्वितीय पेपर) की परीक्षा हुई थी। इनकी प्रोविजनल सूची (provisional) जारी की है।

Published on: