अजमेर

Rpsc: तुरन्त करें ऑनलाइन संशोधन, फिर नहीं मिलेगा मौका

Rpsc: विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के तहत अभ्यर्थियों को ऑनलाइन संशोधन का अवसर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jul 2019, 7:14 AM IST
online correction option
online correction option

अजमेर

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने बीती 27 से 31 मई तक अजमेर में आयोजित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के तहत अभ्यर्थियों को ऑनलाइन संशोधन का अवसर दिया है। अभ्यर्थी 3 जुलाई तक विभिन्न संशोधन कर सकेंगे।

संयुक्त सचिव दीप्ति शर्मा के अनुसार आयोग ने 27 से 31 मई तक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी (टीएसपी-नॉन टीएसपी)परीक्षा, नगर नियोजन विभाग में सहायक नगर नियोजक परीक्षा, कृषि विभाग में सहायक सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा, महिला अधिकारिता विभाग में संरक्षण अधिकारी परीक्षा, सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (एग्रीकल्चर केमिस्ट्री), सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (बॉटनी), कॉलेज शिक्षा विभाग व्याख्याता सारंगी परीक्षा कराई थी। इसके अलावा सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी (प्लांट पैथेलॉजी), सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती परीक्षा-2018 (टीएसपी-नॉन टीएसपी) की परीक्षा आयोजित की थी।

ऑनलाइन संशोधन का मौका
आयोग ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन संशोधन का अवसर दिया है। अभ्यर्थी आवेदन में अपने नाम, परीक्षा केंद्र, फोटो, हस्ताक्षर और विषय को छोडकऱ अन्य सभी प्रकार के संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को ई-मित्र/ऑनलाइन बैंकिंग से तीन सौ रुपए शुल्क जमा कराना होगा। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Published on: